राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 02 जनवरी 2023 : हर पहलु को व्यवहारिकता से समझने की जरूरत, जानें आज का र‍ाशि‍फल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 2, 2023, 09:11 AM IST

Aaj Ka vrishabh Rashifal 02 january 2023, Taurus Horoscope Today in Hindi: कामकाज में भी अच्छाई बनी है पर इस चीज का असर यह भी हुआ है की आपकी आर्थिक स्तिथि में इजाफा हुआ है। घर परिवार में रिश्तों को किसी भी वजह से नाराज न करते चले जाएँ। हर पहलु को व्यवहारिकता से समझने की जरूरत ।

Image

Taurus Horoscope 02 December 2023

Aaj Ka vrishabh Rashifal 02 january 2023, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus)जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो आपकी इच्छाओं के अनुकूल नहीं है इसलिए आप परेशान होते चले जा रहे हैं। बहुत ज्यादा सोचते चले जाने से भी इंसान गलती कर जाता है और चिंताएं घेरी रहती हैं इसलिए आपको हर पहलु को व्यवहारिकता से समझने की जरूरत पड़ेगी।

क्या करें – लोगों से जो भी सहयोग मिल रहा है उसकी अच्छाई को समझें और लोगों से तालमेल बनाने की कोशिश कर लें। कभी कभी हमारे मन की दुविधाएं खुद की बनाई हुई होती हैं जिन्हें दूर कर देने में ही फायदा है। अपना भरोसा बनाए रखेंगे तो किसी भी तरह के मतभेद से बचकर निकल जाना भी आसान हो जाएगा।

क्या न करें – घर परिवार में रिश्तों को किसी भी वजह से नाराज न करते चले जाएँ। अगर आप अपने काम और कारोबार में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं तो भी अपनों के लिए समय निकाल लें ताकि लोगों की ओर से आपके लिए नाराजगियाँ बढ़ती न चली जाएँ।

तकदीर और भाग्य – हालात को बेहतर करने के लिए तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है। कामकाज में भी अच्छाई बनी है पर इस चीज का असर यह भी हुआ है की आपकी आर्थिक स्तिथि में इजाफा हुआ है। ऐसे ही अच्छे समय का पूरा फायदा उठाना चाहिए।

मेहनत – ज़िंदगी में कुछ भी पाना है तो मेहनत तो करनी ही पड़ेगी और इस समय आपकी मेहनत नजर ही नहीं आ रही क्योंकि आप बहुत ज्यादा सोचकर सिर्फ परेशान हो रहे हैं और आपकी मेहनत बिखरी पड़ी है, उसे फिर से केंद्रित करने का प्रयास तो आपको करना ही पड़ेगा।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article