राशिफल

आज का तुला राशिफल, 02 जनवरी 2023: रिश्तों में आ सकता है तनाव, व्यवहार में लाना होगा लचीलापन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 2, 2023, 09:10 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 02 January 2023, Libra Horoscope Today in Hindi: आपके व्यवहार बेहद सख्त हो रहे हैं जिसके कारण लोगों से दूरियां बनती चली जा रही है। ऐसे में आपको सबसे पहले अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाना जरूरी है। तभी अपनों के साथ सामंजस्य बना पाएंगे और रिश्तों में आई दरार को भी वापस ठीक कर पाएंगे।

Image

Libra Horoscope, 02 January 2023

Aaj Ka Tula Rashifal 02 January 2023, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – लोगों को भरोसे की नजर से देखना होगा तभी जाकर आप रिश्तों को संभाल पाएंगे। काम और कारोबार से जुड़ी उलझनों का असर भी कारोबारी रिश्तों पर पड़ सकता है जिसके लिए चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं इसलिए भी आपको थोड़ा सा सतर्क होकर ही अपने कदम आगे बढ़ाने पड़ेंगे।

क्या करें – मुश्किल भरा समय है क्योंकि लोगों का सहयोग मिलने में कमी हो सकती है और यह भी बहुत हद तक संभव है की लोग अपने विचारों को बार बार बदलते चले जाएँ। ऐसे में आपको ओर भी ज्यादा योजना बनाकर चलने की जरूरत पड़ सकती है। अपने सख्त होते हुए विचारों की वजह से भी रिश्तों में तकरार पैदा हो सकता है जिसे बचाए रखने की जरूरत है।

क्या न करें – अपने पैसे से जुड़े फैसले लापरवाही से बिल्कुल न करें इसलिए पैसे से जुड़े फैसलों में फेरबदल भी न करते चले जाएँ। खर्चे बढ़ जाएँ या नुकसान हो जाए तो तकरार जैसी स्तिथि भी पैदा हो सकती है और बात बिगड़ सकती है इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को संभालने में कोई गलती करते चले जाना ठीक नहीं है।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को भली भांति समझें क्योंकि वो आपकी ताकत है। अगर आप अपनों के प्रति ही कमियाँ ढूँढ़नी शुरू कर देंगे तो वो ताकत आपकी कमजोरी बन जाएगी और अच्छे भले रिश्तों में फासले पैदा होने शुरू हो जाएंगे।

काम और कारोबार – काम और कारोबार में अपनी लगन को बढ़ाना होगा पर इसका एक दूसरा पहलु भी है। आप मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन मेहनत केंद्रित नहीं है और अगर कामकाज की स्तिथि को सुधारना है तो अपनी मेहनत को भी इस रूप से बनाना होगा जो लोगों को नजर आए और लोग आपकी मेहनत की सराहना कर पाएं।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article