Aaj Ka Makar Rashifal 02 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – घर परिवार की खुशियों को हर सूरत में बनाए रखना होगा और उसके लिए अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की नकारात्मकता को हटाना पड़ेगा। आपका भरोसा बना हुआ है पर उस भरोसे को जरूरत से ज्यादा बढ़ाते चले जाने से भी आप लोगों से व्यर्थ में दूरियाँ पैदा करते चले जाएंगे।
क्या करें – रिश्तों के प्रति सद्भावना बनाए रखेंगे तो लोग आपकी मदद भी करेंगे और आपको बेहतर तरीके से समझने का प्रयास भी करेंगे। समस्या यह है की आप उन लोगों से उलझते चले जा रहे हैं जो आपकी जिंदगी में बहुत मायने रखते हैं और इसी चीज को संभाल लेने की जरूरत है।
क्या न करें – अगर लोग आपके खिलाफ हैं तो हर छोटी बात बिगड़ सकती है और आपके लिए नुकसान पैदा कर सकती है, इसलिए उन चुनौतियों को भली भांति समझ लेने की भी और संभाल लेने की भी जरूरत है। बार बार उभरता हुआ विचारों का मतभेद भी आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है।
शख्सियत – कामकाज में सुधार हुआ है जिसके चलते आपकी शख्सियत में भी निखार आया है। आपका भरोसा भी बढ़ा है और लोग भी आपको बेहतर तरीके से समझ पा रहे हैं। यह ओर बात है की आप अभी भी हर चीज को लेकर असन्तुष्ट होते चले जा रहे हैं।
काम और कारोबार – काम और कारोबार में अपने समर्पण को बनाए रखना होगा ताकि आपका लाभ लगातार बना रहे। इस समय की सबसे बड़ी अच्छाई यह है की आपको अपनी मेहनत से अपनी प्रेरणा को जगाना है। जब मेहनत बनी रहेगी तो मन में बिठाए हुए असंतोष को दूर करना भी आसान हो जाएगा।
सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
