राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल, 02 जनवरी 2023: भाई- बहन में झगड़े होने की संभावना तेज, रवैये में सुधार की जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 2, 2023, 09:07 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 02 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: रिश्तों में दूरियां बनी हुई है, जो कि मन को काफी ठेस पहुंचाता है। भाई बहन के बीच भी झगड़े झंझट की स्थिति बन सकती है। इसके पीछे वजह भी आप खुद ही होंगे। आपके व्यवहार ने बहुत से रिश्तों में दरार की स्थिति पैदा कर दी है।

Image

Aquarius Horoscope, 02 January 2023

Aaj Ka Kumbh Rashifal 02 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – अपने भाई बहनों से बहस छिड़ी रह सकती है क्योंकि मन में लोगों के प्रति बहुत सारा असंतोष है। बहुत सारे बनते बिगड़ते विचार ऐसे हैं जिसमें आपका सख्त होता हुआ रवैया भी नजर आ रहा है। अपने हालात को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है।

क्या करें – रिश्तों की अच्छाई को हर सूरत में बनाए रखना होगा। अगर फासले बनते हुए नजर आ रहे हैं तो पहले कदम पर ही इस कमी को संभाल लेने की जरूरत पड़ेगी ताकि भविष्य में ओर ज्यादा नुकसान न होता चला जाए।

क्या न करें – काम और कारोबार में स्थिरता बनाए रखने का समय है, इसलिए अपनी कोशिशों में किसी भी तरह की कमी न आने दें। अगर मन उचाट है या परेशान है तो इसका यह मतलब नहीं है की आप कामकाज से भी हटते चले जाएँ और आपकी मेहनत भी बिखरती चली जाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों में दूरियाँ पैदा करते चले जाना ठीक नहीं है। जिंदगी की सही खुशियाँ संबंधों को बेहतर करते चले जाने से ही बनती हैं। आपकी समस्या यह है की आप चुनिंदा रिश्तों को ही संभाल पा रहे हैं और बाकी रिश्तों में को अपने से दूर करते चले जा रहे हैं और यही ठीक नहीं है।

तकदीर और भाग्य – तकदीर पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करते चले जाने से नुकसान हो सकता है और अगर नुकसान की ओर देखें तो वो बना ही हुआ है जिसे आप संभाल नहीं पा रहे, इसलिए किसी भी तरह का खतरा मोल लेना ठीक नहीं है।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article