राशिफल

आज का धनु राशिफल, 02 जनवरी 2023: प्यार मोहब्बत के रिश्ते में आ सकती है दिक्कतें, धैर्य रखने की जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 2, 2023, 09:07 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 02 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु राशि वालों के लिए हालात संभले हुए हैं और आने वाले दिनों में आपके हालात में तेजी से सुधार हो सकता है। काम से लाभ भी बढ़ सकता है और परिस्थितियाँ भी आपके अनुकूल बनी रहें ऐसा बहुत हद तक संभव है पर किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में कुछ भी पाने के लिए अनुकूल समय बना हुआ नहीं है इसलिए आपको फिलहाल बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

Image

Sagittarius Horoscope, 02 January 2023

Aaj Ka Dhanu Rashifal 02 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को संभालना इस समय बहुत मुश्किल है। जब दिलों में दूरियां बन जाएं तो बात बिगड़ती है और सख्त होते हुए विचारों की वजह से रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

क्या करें – अपने नुकसान का सही रूप से आंकलन करेंगे तो आप उस नुकसान से बच पाएंगे और यह नुकसान भरा समय है। रिश्तों का नुकसान हो जाए तो ओर भी ज्यादा दिक्कत है जिसके लिए आपको अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने पड़ेंगे। एक एक कदम आगे बढ़ते हुए ही सही आपकी कोशिशें कामयाब जरूर होंगी।

क्या न करें – पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की गलती न करें। अगर कोई उधार चुकता करना है तो किसी बहस में भी न पड़ें, पर इस चीज का दूसरा पहलु भी है। व्यर्थ में उधार लेते चले जाना भी परेशानियों को बुलावा देने के बराबर है और इस समय वही ठीक नहीं है।

धन दौलत – अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखना और संभाले रखना बहुत जरूरी है। यह आपकी अच्छाई है की आपने इस प्रयास में पूरी सफलता प्राप्त की है और आगे भी अपनी लगन को बनाए रखने की जरूरत है।

सेहत – सेहत से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं और किसी इलाज इत्यादि कराने की जरूरत भी पड़ सकती है। अपनी रोजमर्रा की आदतों पर भी नजर रखनी होगी ताकि सेहत पर कोई बुरा असर न पड़ता चला जाए।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article