Aaj Ka
क्या करें – बहुत ज्यादा शांति बनाए रखनी होगी और लोगों से तालमेल बढ़ाना होगा। कामकाज के क्षेत्र में खासकर आपको किसी से भी उलझते चले जाने से बचना होगा।
क्या न करें – रिश्तों के प्रति आपका झुकाव अच्छा है और आप अपनी बात कह पा रहे हैं पर समस्या यह है की आप कभी आगे बढ़ रहे हैं कभी पीछे हटते चले जा रहे हैं। ऐसा करने से कोई भी प्यार मोहब्बत का रिश्ता संभलता नहीं है।
तकरार और झगड़े – काम और कारोबार के क्षेत्र में अगर किसी भी तरह का तकरार उभरेगा तो वो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाएगा और लोगों की नाराजगियाँ बढ़ती चली जाएंगी इसलिए आपको लोगों के नजरिए को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी।
खर्चे और नुकसान – रोजमर्रा के खर्चे अगर बढ़े रहें तो भी मुश्किलें ही हाथ लगती हैं। जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले भी आपकी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं और आपके लिए उलझनें पैदा कर सकते हैं। इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को बचाए रखने की जरूरत है ताकि बढ़ते हुए खर्चों की वजह से किसी भी तरह का बुरा असर बिल्कुल न पड़े।
सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
