राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 02 जनवरी 2023: जमीन जायदाद के मामलें को फिलहाल के लिए टाल दें , हालात सुखद रहेंगें

  • Authored by: दीपक कुमार
  • Updated Jan 2, 2023, 09:11 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 02 january 2023, Cancer Horoscope Today in Hindi: रिश्तों की अच्छाई को संभाले रखने के लिए आपको अपनों के साथ अच्छे पल व्यतीत करने होंगे। पैसे का नुकसान न करते चले जाएँ। रोजमर्रा के दबाव भी आपके ऐसे हैं जो आपकी बचत पर और आपकी समृद्धि पर बुरा असर डाल सकते हैं।

Image

Cancer Horoscope 02 January 2023

Aaj Ka Kark Rashifal 02 january 2023, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer)काम के प्रति आपने अपनी लगन को बढ़ाया है पर पहले से चला आ रहा असंतोष आपको परेशान भी किए हुए हैं जिसके चलते कुछ भी हासिल नहीं हो पा रहा।

क्या करें – अपनी उपलब्धियों को सुकून की नजर से देखने की आदत बना लें तो आपको इस बात का आभास होगा की काम से जो भी लाभ मिल रहा है वो भी आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पर्याप्त है और आपकी इच्छाओं को यथार्थ मे परिवर्तित करने के लिए भी सक्षम है।

क्या न करें – पैसे का नुकसान न करते चले जाएँ। रोजमर्रा के दबाव भी आपके ऐसे हैं जो आपकी बचत पर और आपकी समृद्धि पर बुरा असर डाल सकते हैं। पैसे से जुड़ी किसी भी तरह की गलतफहमी में पड़ना भी ठीक नहीं है।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को संभाले रखने के लिए आपको अपनों के साथ अच्छे पल व्यतीत करने होंगे। खुशियाँ बनाने की कोशिश करेंगे तो खुशियाँ ही आपको वापिस मिलेंगी और हालात सुखद बने रहेंगे।

जमीन ज़्यादाद – जमीन ज़्यादाद से जुड़ा जो भी विचार है उसे फिलहाल टाल दें क्योंकि यह समय अनुकूल बना हुआ नहीं है। अगर सिर्फ लोगों की मदद की उम्मीद लगाकर आप कोई ऐसा सपना देख रहे हैं तो इस समय वो भी ठीक नहीं है।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

End of Article