स्पोर्ट्स

Syed Modi International 2026: Syed Modi International 2026: सैयद मोदी में नहीं खेलेंगे लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू

मंगलवार से सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होना है। इस बार का यह टूर्नामेंट थोड़ा फीका रहेगा क्योंकि पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन जैसे सितारे नहीं खेल रहे हैं। त्रिसा और गायत्री पिछली दो बार यहां खिताब जीत चुकी हैं और इस बार विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता भी रहीं हैं।

Image

पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन (साभार-X)

डिफेंडिंग चैम्पियन त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की नजरें मंगलवार से यहां शुरू हो रहे सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब की हैट्रिक पर लगी होंगी। हालांकि, पी वी सिंधू, लक्ष्य सेन, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और किदाम्बी श्रीकांत इसमें नहीं खेल रहे हैं। इससे 250000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट में भारत के वे ही खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिन्होंने इस साल सुपर 300 और सुपर 500 सर्किट पर शीर्ष खिलाड़ियों को हराया और खिताब जीते। महिला एकल में आठ वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में से पांच भारतीय हैं। त्रिसा और गायत्री पिछली दो बार यहां खिताब जीत चुकी हैं और इस बार विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता भी रहीं हैं।

अगस्त में दिल्ली में विश्व चैम्पियनशिप में उन्होंने महिला युगल में पदक जीता था । उनका सामना पहले दौर में क्वालीफायर से होगा। फरवरी में थाईलैंड मास्टर्स खिताब जीतने वाली देविका सिहाग भी इसमें खेल रही हैं जिनका सामना हमवतन तान्या हेमंत से होगा। सत्रह वर्ष की तन्वी ने अगस्त में ताइपै ओपन जीता था और वह पहले दौर में मलेशिया की गोह जिन वेइ से खेलेंगे। पांचवीं वरीयता प्राप्त कोरियाई मास्टर्स विजेता अष्मिता चालिहा का सामना यू्क्रेन की पोलिना बुहरोवा से होगा।

पिछले साल ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाली तीसरी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा का सामना यूक्रेन की येवहेनिया के से होगा। वहीं आठवीं वरीयता प्राप्त और वियतनाम ओपन उपविजेता ईशारानी बरूआ की टक्कर इंडोनेशिया की टी रमादानी विरयावान से होगी। पिछले सप्ताह हांगकांग ओपन में तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चेन यू फेइ को हराने वाली रक्षिता रामराज का सामना पहले दौर में क्वालीफायर से होगा।

अन्य भारतीयों में मानसी सिंह थाईलैंड की सुपनिदा केटथोंग से खेलेंगी जबकि आकर्षि कश्यप का सामना मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से और अनुपमा उपाध्याय की टक्कर क्वालीफायर से होगी। श्रियांशी वालिशेट्टी का सामना हमवतन अनमोल खरब से और मालविका बंसोड की टक्कर तसनीम मीर से होगी। पुरूष एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त एच एस प्रणय पहले दौर में चीनी ताइपै के वू झे यिंग से खेलेंगे। आठवीं वरीयता प्राप्त तरूण मन्नेपल्ली का सामना इंग्लैंड के हैरी हुआंग से होगा जबकि ओडिशा मास्टर्स विजेता किरण जॉर्ज इंडोनेशिया के रिची रिचार्डो से खेलेंगे।

मिथुन मंजूनाथ कोरिया के जियोन हियोग जिन के खिलाफ आगाज करेंगे। वहीं तुषार सुवीर की टक्कर मलेशिया के जस्टिन होह से होगी। एस शंकर मुथुस्वामी का सामना मलेशिया के ली जि जिया से होगा। रौनक चौहान हमवतन गिनपॉल सोन्ना से खेलेंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article