लाइफस्टाइल

Woolen Clothes: क्या आपके स्वेटर में भी आ गए हैं बबल्स, इन आसान तरीकों से करें दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 01:38 PM IST

Remove bubbling from woolen clothes: अगर आपके ऊनी कपड़ों पर रोएं दिखाई दे रहे हैं और इसे हटाने के लाख कोशिशों के बाद भी आपके हाथ निराशाजनक परिणाम मिले हैं तो, इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ शानदार हैक्स ट्राई कर सकते है, जो बिना पैसे खर्च किये ही आपके वस्त्रों को एकदम नए जैसा बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Image

इस तरीके से घर पर ऊनी कपड़ों से हटाएं बबल्स ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऊनी कपड़ों पर रोएं आने से परेशान हो चुके हैं?
  • ऊनी कपड़ों से बबल्स हटाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स
  • ये शानदार हैक्स आपकी सर्दियों को बना सकते हैं आसान और खुशनुमा

Remove Bubbling From Woolen Clothes: सर्दियों ने दस्तक दे दी है और हमारे गर्म कपड़े बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। ‌ऊनी कपड़े इतने अधिक नाजुक होते हैं कि यदि उनका ठीक से ख्याल न रखा जाए, तो उनमें रोएं या बबल्स नजर आने लगते हैं, जो बेहद भद्दे दिखाई पड़ते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों के स्वेटर पर जैसे ही ये बबल्स दिखाई देने लगते हैं, तो वे ऐसे कपड़ों को पहनने से कतराने लगते हैं और ऐसे में इन कपड़ों को आलमारी में ही बंद करके रखना पसंद करते हैं। हालांकि ऊनी कपड़ों के बबल्स को हटाने के लिए आप कुछ आसान हैक्स का सहारा ले सकते हैं, जो बेहद असरदार होते हैं।

कपड़ों में बबल्स होने के कारण

कई कपड़ों के फैब्रिक खराब होने की वजह से उनमें जल्दी ही रोएं आ जाते हैं, जिसे बार-बार साफ करने के बाद भी वह दोबारा निकल आते हैं, लेकिन कुछ कपड़े अच्छे होने के बावजूद भी उनमें रोएं होने की शिकायत देखने को मिलती है, जिसके लिए कुछ लापरवाही जिम्मेदार है।

जैसे- कपड़ों को साफ करने का तरीका भी रोए निकलने की वजह हो सकता है। यदि इन्हें ठीक से साफ किया जाए तो बबल्स की परेशानी से बचा जा सकता है।

डिटर्जेंट का इस्तेमाल और कपड़ों को अलग-अलग धोना आपकी मदद कर सकता है।

वहीं, वाशिंग मशीन का टेंपरेचर इसके लिए कुछ हद तक जिम्मेदार होता है।

आजमाएं ये शानदार हैक्स-

  • कैंची से रोएं को काटना फायदेमंद हो सकता है।
  • बबल्स को हटाने के लिए रेगमाल का उपयोग करें।
  • शेविंग रेजर का इस्तेमाल करें।
  • ऊनी कपड़ों को कभी भी पहनकर ना सोएं। ऐसा करने से स्वेटर में जल्दी बबल्स आने लगते हैं।
  • ऊनी कपड़ों से रोएं निकालने के लिए लिंट रिमूवर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
इन हैक्स को अपनाने के अलावा भविष्य में कपड़ों को बबल्स से बचाने के लिए इन बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि इनको हमेशा उल्टा करके धीरे-धीरे हाथों की मदद से धोएं और फिर इनको बिना दांत वाली रस्सी पर टांग कर सुखाएं या फिर इन्हें कहीं बिछाकर भी सुखाना बेहतर हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article