लाइफस्टाइल

Christmas Easy Cake Recipe: क्रिसमस पर बनाएं ये 4 तरह के केक, अभी नोट करें Plum Cake से लेकर Fruit Cake तक की Easy Recipe हिंदी में

Cake Recipes For Christmas 2024 (क्रिसमस केक रेसिपी): अगर आज आपके घर में भी क्रिसमस पार्टी है और आप उसके लिए बाहर से केक खरीदने वाले हैं तो ये प्लान अभी ड्रॉप कर दीजिए। आज हम आप आपके लिए क्रिसमस के 4 सबसे अच्छे केक की रेसिपी लेकर आए हैं, वो भी हिंदी में। इन रेसिपी को ट्राई करके आप क्रिसमस के लिए काफी टेस्टी केक बना सकते हैं।

Image

best cake recipes for christmas party 2024

Cake Recipes For Christmas 2024 (क्रिसमस केक रेसिपी): आज दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। इस दिन को भारत में भी बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। हर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में क्रिसमस ट्री लगाए जाते हैं तो लोग घरों में भी सांता के स्वागत के तैयारी करते हैं। बच्चे गिफ्ट्स का इंतजार करते हैं। अब कोई भी पार्टी केक के बिना तो अधूरी ही रह जाती है। इसलिए क्रिसमस के दिन केक जरूर काटा जाता है। आपको क्रिसमस के दिन केक खरीदने से बेहतर अपने घर पर इसे बनाना चाहिए। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी के लिए केक बनाना चाहते हैं तो आपको यहां दी गई टॉप 4 क्रिसमस स्पेशल केक की रेसिपी देखनी चाहिए। यहां हम आपके लिए कप केक से लेकर प्लम केक तक की आसान रेसिपी हिंदी में लेकर आए हैं। यहां रेसिपी के साथ सामग्री की भी पूरी लिस्ट दी गई है। आइये केक बनाना सीखते हैं। यहां देखें विधि-

1) कप केक

कप केक बनाने की सामग्री-

मैदा

बेकिंग पाउडर

दूध

वनिला एसेंस

वेजिटेबल ऑयल

सिरका

christmas cupcakes recipe in hindi

christmas cupcakes recipe in hindi

कप केक बनाने की विधि-

इस केक को बनाने के लिए 1 कप मैदे में 1 चम्मच बेकिंग पाउडर और नमक मिलाकर मिक्स कर लें। मैदे को मिक्स करके ढककर रख दें। अब एक दूसरे बाउल में दूध लेकर उसमें सिरका डाल दें। बटर मिल्क तैयार होने के बाद उसमें चीनी को एड करके फर्मेंट होने के लिए रख दें और इसमें बेकिंग सोडा एड करें। तैयार लिक्विड को मैदे और वनीला एसेंस मिलाकर बेक करें।

2) प्लम केक

प्लम केक बनाने की सामग्री-

किशमिश

आलूबुखारे

कैंडीड संतरे के छिलके

सूखे अंजीर

बादाम

अखरोट

संतरे के जूस

बेकिंग पाउडर

बेकिंग सोडा

दालचीनी पाउडर

जायफल पाउडर

लौंग पाउडर

ब्राउन शुगर

अंडे

दूध

वनिला एक्सट्रैक्ट

चीनी

christmas plum cake recipe in hindi

christmas plum cake recipe in hindi

प्लम केक बनाने की विधि-

बड़े बर्तन में किशमिश, आलूबुखारा, कैंडीड संतरा और अंजीर को डार्क रम या संतरे के जूस में भिगोकर रख दें। अब एक छोटे सॉस पैन में, चीनी को पकाएं। जब ये पिघल जाए तो इसमें पानी डालें और इसे सिरप जैसा बना दें। इसके बाद ओवन को 160 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें और अब केक पैन में तेल या मक्खन लगाकर ग्रीस कर लें और पार्चमेंट पेपर रखें। एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी, जायफल और लौंग पाउडर को एक छान लें। अब एक दूसरे मिक्सिंग बाउल में मक्खन, ब्राउन शुगर मिलाएं। अब इसमें अंडे डालें। उधर ठंडा कैरेमल सिरप और वनिला एक्सट्रेक्ट मिलाएं। अब दूध को आराम मिक्स करें और इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। अब बैटर को पैन में डालें और इसे ओवन में 1 घंटे के लिए बेक करें।

3) चॉकलेट केक

चॉकलेट केक बनाने की सामग्री-

मैदा

चीनी पाउडर

कोको पाउडर

गर्म पानी

ठंडा दूध

वनीला एसेंस

दही

ईनो

बेकिंग पाउडर

मक्खन

british chocolate christmas cake recipe

british chocolate christmas cake recipe

चॉकलेट केक बनाने की विधि-

केक बनाने के पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्री-हीट करने के लिए रख दें। साथ ही केक मेकर पर घी लगाकर चिकना कर लें। अब एक बाउल में मैदा, चीनी, कोका पाउडर, बेकिंग पाउडर और चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। एक बाउल में आधा कप मक्खन और आधा कप गर्म पानी डालकर बैटर को अच्छी तरह के फेंट लें। इसके बाद इसमें दूध और वनीला एसेंस डालकर अच्छी से मिक्स करें। फिर दही और बची हुई तमाम सामग्रियों को भी डाल दें। अब इसे केक मेकर में डालें और 35-40 मिनट के लिए 160 डिग्री पर बेक करें। 40 मिनट बाद चेक करें। इसके लिए एक टूथपिक केक में डाल दें। अगर वह साफ बाहर आ जाती है, तो समझिए, आपका केक बनकर तैयार है। अगर आप चाहते हैं, तो ऊपर से चॉकलेट सॉस डाल सकते हैं।

4) फ्रूट केक

फ्रूट केक बनाने की सामग्री-

मैदा

दही

दूध

बेकिंग पाउडर

बेकिंग सोडा

दूध पाउडर

ड्राई फ्रूट्स

वनीला एसेंस

बादाम

घी

चीनी पाउडर

नमक

100 year old fruit cake recipe in hindi

100 year old fruit cake recipe in hindi

फ्रूट केक बनाने की विधि-

ड्राई फ्रूट केक बनाने के लिए एक बाउल में मैदा छान लें। अब बेकिंग पाउडर, दूध पाउडर, बेकिंग सोडा को भी छानकर बाउल में डाल लें और मिक्स करें। अब इसमें नमक मिलाएं। अब दूसरी बाउल में दही, चीनी पाउडर, घी मिक्स करें। अब इसमें मैदे का मिश्रण डालें। ऊपर से थोड़ा दूध भी डालें और वनिला एसेंस भी एड करें। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article