लाइफस्टाइल

दिखना है सबसे अलग तो अपनाएं Nora Fatehi का ग्लैमरस लुक, आइवरी व्हाइट सीक्विन Saree है नया ट्रेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 01:10 PM IST

Nora Fatehi Saree : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का नया आइवरी व्हाइट सीक्विन साड़ी लुक अब नया ट्रेंड बन गया है। नोरा ने जैसे ही ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, वैसे ही वो छा गईं। कुछ ही घंटों में उन्हें लाखों लाइक्स मिल गए हैं। हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है।

Image

नोरा फतेही के फैबुलस लुक को अपनाएं और दिखें सबसे अलग

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का नया लुक आया सामने
  • आइवरी व्हाइट सीक्विन साड़ी बन गया नया ट्रेंड
  • मिनिमल मेकअप लुक ने बनाया और भी अट्रैक्टिव

Nora Fatehi Looks :बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी डांसिंग से सबको जितना दीवाना बनाती हैं, उतना ही दीवाना लोगों को बनाता है उनका ड्रेस स्टाइल। चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर इंडियन नोरा का हर लुक उनके फैंस को न सिर्फ पसंद आता है, बल्कि वो एक स्टाइल स्टेटमेंट और ट्रेंड बन जाता है। शादियों का सीजन करीब है और ऐसे में अगर आप नोरा के ग्लैमरस लुक को फॉलो करेंगे तो लोगों की निगाहें आपसे हट नहीं पाएंगी। आप फंक्शन में अलग ही नजर आएंगी।

बीते काफी समय से बोल्ड कलर्स के साथ ही इंग्लिश लाइट कलर्स का चलन बढ़ा है और नोरा ने इसी लाइट कलर के साथ ही नया प्रयोग किया है। जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अपने लेटेस्ट फोटोशूट में नोरा ने आइवरी व्हाइट सीक्विन साड़ी पहनी है। नोरा ने इस परफेक्ट लुक को और भी खास बनाया है अपनी सिंपल ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप से। आप भी इस लुक को ट्राय कर सबकी वाहवाही लूट सकती हैं।

मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल लुक

नोरा ने हाल ही में अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान नोरा ने तरुण तहिलियानी की डिजाइन की साड़ी वियर की है। आइवरी व्हाइट सेक्विन साड़ी पर हैवी एंब्रॉयडरी फ्लोरल वर्क है। जो साड़ी को बहुत की शानदार और रॉयल लुक दे रहा है। क्योंकि साड़ी हैवी है, इसलिए नोरा ने इसके साथ प्लंजिंग नेकलाइन और एंब्रॉयडरी वर्क वाले स्लिप आइवरी ब्लाउज को पेयर किया है। इससे साड़ी का लुक और भी उभर रहा है और साड़ी होते हुए भी यह आपको पूरा ट्रेडिशनल लुक नहीं देती। यह लुक मॉडर्न लगता है। अपने लुक को नोरा ने स्लीक डायमंड चोकर व डायमंड ईयर स्टड्स से कंपलीट किया है। लुक हैवी न दिखे इसके लिए बालों को बहुत ही सिंपल तरीके से स्टाइल किया है। इसके लिए साइड पार्टिंग के साथ बालों को स्ट्रेट खुला रखा गया है।

मिनिमल मेकअप लुक रहा खास

मेकअप में भी नोरा ने मिनिमल मेकअप लुक को चुना है। नोरा ने न्यूड आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक यूज की है। साथ ही विंग्ड आईलाइनर से आंखों को हाईलाइट किया है। आंखों को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने पलकों को हैवी लुक दिया है। गालों को हल्का हाईलाइट किया है। कुल मिलाकर नोरा का ये लुक बेहद सिंपल लेकिन ग्लैमरस दिख रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article