Best Lehenga Fabric: शादी करूंगी तो करीना वाला डिजाइनर लहंगा पहनकर ही करूंगी... ये डायलॉग तो हर लड़की की जुबां पर होता है। लेकिन लड़कियों के लिए सिर्फ लहंगे का डिजाइनर होना ही जरूरी नहीं है। लहंगे की फिटिंग और फैब्रिक भी खूब मैटर करता है। क्या आप जानती हैं कि साल 2024 में कौन से लहंगे के फैब्रिक की सबसे ज्यादा डिमांड रही और ब्राइडल लहंगा के लिए कौन सा फैब्रिक बेस्ट होता है? आज हम आपको इस साल के बेस्ट लहंगा फैब्रिक के बारे में बता रहे हैं।
बनारसी फैब्रिक लहंगा

banarasi fabric for lehenga
इस साल बनारसी फैब्रिक खूब डिमांड में रहा। इस फैब्रिक के लहंगे भी दुल्हनों को खूब जचे। कई लड़कियों ने तो पुरानी बनारसी साड़ी से ही लहंगा बना लिया।
सिल्क फैब्रिक लहंगा

silk fabric for bridal lehenga
सिल्क फैब्रिक कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। आपने आजतक कई सारे सेलेब्स को भी सिल्क फैब्रिक के लहंगे में देखा होगा। ये देखने में काफी रॉयल और क्लासी दिखते हैं।
टिशू फैब्रिक लहंगा

tissue silk fabric for lehenga
इस साल कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने टिशू सिल्क के लहंगे में शादी की है। इस फैब्रिक का लहंगा फुला हुआ और सॉफ्ट होता है। इसमें आपका लुक भी काफी ग्रसफुल आता है।
वेलवेट फैब्रिक लहंगा

velvet fabric for bridal lehenga
सर्दियों की शादी के लिए वेलवेट फैब्रिक के लहंगे अच्छे होते हैं। ये रॉयल लुक भी देते हैं आपको बॉडी को भी गर्म रखते हैं। इन लहंगो पर अगर लेस या जरी का वर्क हो तो बड़ा प्यारा लगता है।
सीक्वेंस फैब्रिक लहंगा

sequence fabric for lehenga
सालों बाद एक बार फिर सीक्वेंस वाला फैब्रिक ट्रेंड में आया है। इस फैब्रिक के लहंगे लड़कियों को पसंद आने लगे हैं।
जॉर्जेट या शिफॉन लहंगा

chiffon fabric for bridal lehenga
जॉर्जेट या शिफॉन लहंगा दुल्हन या दुल्हन की बहनों पर अच्छे लगते हैं। इनका फॉल बड़ा प्यारा आता है। ऐसे लहंगे के साथ किसी भी तरह का ब्लाउज चल जाता है।
ब्रोकेड फैब्रिक लहंगा

best fabric for lehenga
ब्रोकेड फैब्रिक काफी पुराना है और सालों से ये ट्रेंड में है, लेकिन साल 2024 में इसकी डिमांड ज्यादा रही है। इस फैब्रिक पर जरी के धागों से काम किया जाता है जो काफी ज्यादा क्लासी लगता है।
