दुनिया

सीरिया में फिर हो रही तुर्किये की एंट्री, 2012 के बाद पहली बार करेगा ये कारनामा

Turkiye Embassy in Syria: सीरिया की राजधानी दमिश्क में तुर्किये का दूतावास 2012 के बाद पहली बार शनिवार को फिर से खुलेगा। तुर्किये के विदेश मंत्री हकान फिदान ने कहा कि नव नियुक्त अंतरिम प्रभारी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को दमिश्क के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा, "यह कल से चालू हो जाएगा।"

Image

तुर्किये के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगान

Photo : AP

Turkiye Embassy in Syria: सीरिया की राजधानी दमिश्क में तुर्किये का दूतावास 2012 के बाद पहली बार शनिवार को फिर से खुलेगा। तुर्किये के विदेश मंत्री हकान फिदान ने पुन: दूतावास खोलने की जानकारी साझा की।

कब खुलेगा दूतावास?

तुर्किये के एनटीवी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में फिदान ने कहा कि नव नियुक्त अंतरिम प्रभारी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को दमिश्क के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा, "यह कल से चालू हो जाएगा।"

सीरियाई गृहयुद्ध के दौरान बढ़ती सुरक्षा स्थितियों के कारण दमिश्क स्थित दूतावास को 2012 में बंद कर दिया गया था और दूतावास के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को तुर्किये वापस बुला लिया गया था।

दमिश्क में लोगों ने मनाया जश्न

इससे पहले शुक्रवार को हजारों लोग सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद के निष्कासन के बाद पहली जुमे की नमाज के लिए दमिश्क की ऐतिहासिक मुख्य मस्जिद में एकत्र हुए, जबकि राजधानी के सबसे बड़े चौक और पूरे देश में भारी संख्या में लोगों ने जश्न मनाया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article