लाइफस्टाइल

Neena Gupta Style Tips: नीना गुप्ता से सीखें बढ़ती उम्र में स्टाइलिश दिखना, आप भी फॉलो करें टिप्स

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 08:57 AM IST

Neena gupta style tips: नीना गुप्ता ने हमेशा अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की है। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी अभिनेत्री के आउटफिट्स के कलेक्शन में कोई कमी नहीं आई है। ‌नीना अपने स्टाइलिश अंदाज और करिश्माई शख्सियत के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Image

एक्‍ट्रेस नीना गुप्ता की तरह स्टाइलिश और जवां रहने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नीना गुप्ता ने हमेशा अपनी जिंदगी को लेकर की खुलकर बातचीत
  • स्टाइलिश अंदाज और शानदार शख्सियत की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं
  • आप भी आजमा सकती हैं अभिनेत्री के एलिगेंट आउटफिट्स और कलेक्शन

Neena gupta style tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक खुली किताब हैं। अपनी लाइफ की हर जर्नी को बहुत ही कॉन्फिडेंस और खूबसूरती के साथ जीने के लिए वे जानी जाती हैं। आज 60 की उम्र में भी वे बेहद फिट हैं और अपनी स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर रही हैं। बढ़ती उम्र का असर ना उनके चेहरे पर नजर आता है और ना ही उनके ग्लैमरस लुक्स पर। दमदार एक्ट्रेस के अभिनय को लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं, नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में नीना ने बताया कि प्रेग्नेंसी को लेकर एक बार फिर से खुल कर बात की।

उन्होंने साफ कहा कि वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और पार्टनर विवियन रिचर्ड्स की सहमति के बाद ही उन्होंने बेटी मसाबा को जन्म दिया। हालांकि साल 2008 में नीना विवेक मेहरा से शादी कर अपनी सेकंड इनिंग्स को इंजॉय कर रही हैं। एक्टिंग, पर्सनल लाइफ के साथ ही नीना इन दिनों अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं। ऐसे में यदि आप वेडिंग फंक्शन या किसी इवेंट में जाने के लिए आउटफिट्स और स्टाइलिंग टिप्स ढूंढ रही हैं, तो आपके लिए नीना गुप्ता के इंप्रेसिव लुक्स और टिप्स काम आ सकते हैं।

नीना गुप्ता का साड़ी लुक

नीना गुप्ता हमेशा अपनी साड़ियों के साथ ट्रेंडिंग स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करती हैं। कभी वे डीप ब्लाउज के साथ साड़ी स्टाइल करती दिखती हैं तो कभी राजपूती चोली के साथ। राजपूती चोली के साथ साड़ी स्टाइल करना नया ट्रेंड है, जो हर उम्र की महिला पर अच्छा लगता है। नीना टॉप को भी साड़ी के साथ पहनना पसंद करती हैं, जो आज की युवतियों में ट्रेंड बना हुआ है। नीना गुप्ता की साड़ी की फोटो को देखेंगे तो आपको उनका एलिगेंट अंदाज़ नजर आएगा, जिसे आप फॉलो कर सकती हैं।

ट्राई करें नीना गुप्ता का लहंगा लुक

ऐसा नहीं है कि नीना हमेशा साड़ी ही कैरी करती हैं बल्कि वह डिफरेंट-डिफरेंट आउटफिट्स को भी अपनी पर्सनैलिटी को संवारने के लिए इस्तेमाल करती हैं, जो लोगों को काफी पसंद आता है ‌। उम्र बढ़ने के बाद महिलाएं लहंगे के नाम से दूर भागने की कोशिश करती हैं लेकिन इस बात को भी नीना गुप्ता ने गलत साबित करके दिखाया है। जरूरी नहीं है कि उम्र बढ़ जाने के बाद लहंगा नहीं पहन सकते। सिर्फ इतना है कि एक्ट्रेस ज्यादा हैवी वर्क वाले लहंगा कैरी नहीं करती हैं। बल्कि लाइट लहंगे को हैवी ज्वेलरी के साथ वियर करती हैं। इससे लुक ट्रेडिशनल के साथ रॉयल नजर आता है।

मेकअप-ज्वेलरी को लेकर खास ध्यान

ज्वेलरी पर खास ध्यान देती है और मिनिमल मेकअप लुक ही कैरी करती हैं। सबसे खास बात ये कि वो जो भी पहनती हैं उसे फुल कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए नीना सच में रोल मॉडल हैं। जिन्होंने ये साबित कर दिखाया है कि एज सिर्फ नंबर है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article