दुनिया

पाकिस्तान के बाद अब चीन से फाइटर जेट खरीदेगा बांग्लादेश, ड्रैगन के साथ मिलकर बनाया प्लान; भारत की बढ़ी टेंशन

बांग्लादेश अपनी वायुसेना के लिए चीन की तरफ देख रहा है। आईडीआरडब्ल्यू के मुताबिक, बांग्लादेश एयर फोर्स के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने कहा कि हम फाइटर जेट और हमलावर हेलीकॉप्टर हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Image

ड्रैगन से बांग्लादेश खरीदेगा फाइटर जेट

Photo : iStock

Bangladesh Air Force: बांग्लादेश अपनी वायुसेना को ताकतवर और आधुनिक बनाने की कोशिशों में लगा है। इसके लिए वह चीन की तरफ देख रहा है। आईडीआरडब्ल्यू के मुताबिक, बांग्लादेश एयर फोर्स के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने कहा कि हम फाइटर जेट और हमलावर हेलीकॉप्टर हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश चीन के चेंगदू जे-10सी मल्टीरोल फाइटर जेट खरीद सकता है। इसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ढाका की योजना पहले चरण में 16 जे-10सी लड़ाकू विमान खरीदने की है। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। वहीं अल्पसंख्यकों विशेष तौर से हिंदुओं के खिलाफ भेदभाव और हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।

पाक से बढ़ती बांग्लादेश की नजदीकियां भारत के लिए बड़ा खतरा- एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का मानना है चीन और पाकिस्तान से बढ़ती बांग्लादेश की नजदीकियां भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं। रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह भारत की सुरक्षा के लिए एक चुनौती है क्योंकि चीन और पाकिस्तान की कोशिश है कि नॉर्थ ईस्ट में दोबारा से अशांति पैदा हो जाए। बांग्लादेश में हालात काफी नाजुक हैं। बड़े पैमाने पर हिंदुओं के खिलाफ विरोध देखा जा रहा है। इसके पीछे अमेरिका की डीप स्टेट, चीन और पाकिस्तान की साजिश है। सहगल ने कहा कि बांग्लादेश को यह समझना चाहिए की चीन का सामान बहुत खराब होता है, हिंदुस्तान की दुश्मनी उसके लिए बहुत घातक होगी, उसे जब भी कोई समस्या होती है तो हिंदुस्तान पहला मददगार साबित होता है, चीन और पाकिस्तान की सीमा उससे बहुत दूर हैं, बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था बड़े स्तर पर भारत पर निर्भर है। सका सबसे बड़ा उद्योग टेक्सटाइस है जिसका कच्चा माल भारत से आता है। भारत उसको एनर्जी, गैज ऑयल सप्लाई करता है, इनमें अगर कटौती होती है तो बांग्लादेश अपने घुटने टेक देगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article