लाइफस्टाइल

Silk Saree Care: सिल्क का ट्रेंड, ऐसे करें अपनी सिल्क साड़ियों और सूट्स की देखभाल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 08:50 PM IST

silk saree Care: हर भारतीय महिला की पहली पसंद साड़ी और सूट ही होता है। वहीं, सिल्क और बनारसी कपड़ों का कलेक्शन तो हर कोई अपने आलमारी में रखना पसंद करता है और अगर घर में कोई फंक्शन हो तब तो इन्हें पहनना लाजमी है। लेकिन इनके रखरखाव में यदि कोई भी गलती हो जाए, तो महंगी से महंगी साड़ी को बर्बाद होते ज्यादा समय नहीं लगता।

Image

इस तरीके से अपनी सिल्क की साड़ी और सूट को रखें नए जैसा ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिलाओं की पहली पसंद होती है सिल्‍क की साड़ी
  • तीज-त्‍योहार साड़ियों के बिना अधूरा सा लगता है
  • इसके देखभाल के लिए अपनाएं जरूरी टिस वरना पड़ेगा पछताना

Silk Saree Care: सिल्क की साड़ी और सूट देखने में बेहद ग्लैमरस और रिच लुक देते है लेकिन अगर इसकी देखभाल अच्छे से न की जाए, तो आपको अपने फेवरेट कलेक्शन से हाथ धोना पड़ सकता है। जी हां, कई बार लोग कपड़ों को पहनने के बाद उसे तह करके रख देते, जिसका नतीजा ये सामने आता है कि लंबे समय बाद उसे खोलने पर कपड़े के कुछ तह आपस में ही चिपक जाते हैं। ऐसा होने पर मैटेरियल खराब भी हो सकती है। तो अगर आप अपनी सिल्क की साड़ी या सूट को को एकदम नए जैसा बनाए रखना चाहती हैं, तो उसकी तह को समय-समय पर चेंज करते रहिए। ताकि ये आपस में चिपक न पाए। इसके अलावा कुछ और बातों पर भी गोर करना जरूरी है।

ध्यान रखें ये खास बातें-

  • समय-समय पर तह को बदलने से साड़ी में कीड़ा लगने के कम चांसेज होते हैं।
  • हर 2-3 महीने पर साड़ी और सूट को को हल्की धूप जरूर दिखाएं। इससे फंगस और बदबू का डर नहीं रहेगा।
  • सिल्‍क के कपड़ों को लकड़ी या लोहे के हैंगरों पर न टांगें । इससे रिएक्शन हो सकता है।
  • साड़ी या सूट को अगर घर पर धोना चाहती हैं तो डिटर्जेंट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें बल्कि किसी माइल्ड शैंपू या हल्‍के साबुन के घोल धोएं।
  • साड़ी गीली हो तो उसे धूप में सुखाने से बचें। ऐसा करने पर साड़ी रंग खो सकती है।
  • दाग लगने पर उसके ऊपर टैल्‍कम पाउडर लगाएं और फिर दाग को टिशू पेपर या किसी साफ कपड़े साफ करें।
  • नेप्‍थलीन बॉल को गलती से भी डायरेक्‍ट साडि़यों व सूट के बीच में नहीं रखें, इसके डायरेक्ट संपर्क होने पर साड़ी का फैबरिक खराब हो सकता है।

जरूरी टिप्स

सिल्क के कपड़े को पहनने के बाद अक्सर पसीना होने लगता है और ज्यादातर महिलाएं इसे निकालने के तुरंत बाद ही उसे फोल्ड करके अपनी आलमारी में रख देती हैं, लेकिन ये उनके लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि पसीना अगर गीला रहे तो उस पर तह लगने पर कपड़ा आपस में चिपक सकता है, जिसके बाद पसीना दाग के रूप में नजर आने लगता है। इसलिए इन्हें उतारने के बाद हवा में जरूर सुखाएं या उसे ठंडे पानी से धों लेना ही सही रहता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article