हैदराबाद में हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। यहां एक लड़के ने अपने दोस्त का मर्डर सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि वो उसकी प्रेमिका को मैसेज और कॉल करता था। मर्डर के बाद भी मृतक के साथ हैवानियत की गई है।
बचपन से था दोस्त
मृतक की पहचान नवीन के तौर पर हुई है वहीं आरोपी की पहचान हरि कृष्ण के रूप में हुई है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती और बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे, लेकिन बात जब प्यार की आई तो दोनों के बीच दरार पैदा हुई और एक ने दूसरे की जान ले ली।
बेरहमी से हत्या
दरअसल कृष्णा एक लड़की से प्यार करता था। ये वो लड़की थी जो पहले नवीन के साथ रिलेशन में थी, लेकिन इस रिश्ते का अंत हो चुका था। नवीन से ब्रेकअप के बाद कृष्णा का संबंध उस लड़की से हो गया। एक दिन जब दोनों शराब के नशे में डूबे थे, तभी कृष्णा को पता चला कि नवीन अभी भी उसकी प्रेमिका से बात करता है और मैसेज करता है। जिसके बाद वो भड़क गया।
गुप्तांग काटा
इसके बाद दोनों के बीच पहले बहस हुआ और फिर कृष्णा ने नवीन का सिर कलम कर दिया। मारने के बाद कृष्णा ने नवीन का प्राइवेट पार्ट भी काटकर अलग कर दिया। इतना ही नहीं उसकी अंगुलियां भी काट दी।
खुद पहुंचा पुलिस के पास
नवीन की हत्या करने के बाद कृष्णा खुद पुलिस के पास पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर नवीन की लाश को भी बरामद कर लिया।
