क्राइम

गाजियाबाद की सोसायटी में सुसाइड, तंगी से जूझ रहे अकाउंटेंट ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तुषार गोयल के रूप में हुई है।

Image

आर्थिक तंगी से जूझ रहे अकाउंटेंट ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ghaziabad Man Suicide: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आर्थिक तंगी से जूझ रहे 27 वर्षीय अकाउंटेंट ने शुक्रवार को एक इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तुषार गोयल के रूप में हुई है और वह पटेल नगर कॉलोनी में रहता था। नंदग्राम थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के अनुसार, गोयल शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे पैदल ‘वीवीआईपी एड्रेस’ नाम की सोसायटी पहुंचा और सुरक्षा गेट पर विवरण दर्ज किए बिना अंदर चला गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर परिसर में घूमने के बाद गोयल लिफ्ट से 14वीं मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

नंदग्राम थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने गोयल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। उन्होंने बताया कि नोट में गोयल ने लिखा था कि वह आर्थिक परेशानियों और कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहा है। उसने स्पष्ट किया कि उसकी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिंह ने बताया कि हम घटना की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article