क्राइम

अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने तेज की जांच, पत्नी को 3 दिनों में दर्ज कराना होगा बयान, घर पर नोटिस चिपकाया

Atul Subhash Suicise Case : बेंगलुरु इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ दी है। बेंगलुरु पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को अपना बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है। बयान दर्ज कराने के लिए उसे तीन दिन का समय दिया गया है।

Image

बीते नौ दिसंबर को अतुल सुभाष ने सुसाइड किया।

Atul Subhash Suicise Case : बेंगलुरु इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ दी है। बेंगलुरु पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को अपना बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है। बयान दर्ज कराने के लिए उसे तीन दिन का समय दिया गया है। यही नहीं निकिता की मां और उसके भाई को भी अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। यह नोटिस निकिता के यूपी स्थित जौनपुर पते पर भेजा गया है। बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करने वाले अुल ने बीते सोमवार को आत्महत्या कर ली। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस ने निकिता के घर पर नोटिस चिपकाया

बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया के घर पर एक नोटिस चिपकाया। सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे खोवा मंडी रिजवी खान मोहल्ला में निकिता के घर पहुंची और नोटिस चिपकाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि "निकिता सिंघानिया अपने पति अतुल सुभाष की मौत के आसपास की परिस्थितियों के बारे में पूछताछ के लिए तीन दिनों के भीतर बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस थाने में जांच अधिकारी के सामने पेश हों।"

निकिता के मां, चाचा, भाई पर FIR

नोटिस केवल निकिता को संबोधित है। उसमें उनकी मां निशा सिंघानिया, चाचा सुशील सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया सहित अन्य आरोपी परिवार के सदस्यों का उल्लेख नहीं किया गया था। इन लोगों का नाम प्राथमिकी में है। नोटिस चिपकाने के समय घर का मुख्य द्वार बंद था और परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। नोटिस पर जो पता दर्ज था, वह निकिता का घर था।

नौ दिसंबर को अतुल ने की आत्महत्या

बेंगलूरू पुलिस की टीम बृहस्पतिवार देर शाम जौनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा से मुलाकात के बाद टीम आगे की कार्रवाई के लिए शहर के थाने पहुंची। नोटिस के बाद टीम ने जौनपुर के सिविल कोर्ट का दौरा कर निकिता द्वारा पहले दर्ज कराए गए मामलों की जानकारी जुटाने की योजना बनाई। 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष ने नौ दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article