बिजनेस

Paytm: फेमा उल्लंघन केस पर Paytm ने दी सफाई, कहा-वह देश के बाहर नहीं भेजती पैसा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 15, 2024, 07:53 AM IST

Paytm Crisis: पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने कहा है कि वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड, इसकी सब्सिडियरीज और सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को समय-समय पर ईडी समेत कई अथॉरिटीज की ओर से नोटिस मिल रहे हैं।

Image

Paytm: फेमा उल्लंघन केस पर Paytm ने दी सफाई, कहा-वह देश के बाहर नहीं भेजती पैसा

Paytm Crisis: RBI के एक्शन के बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट यानि कि फेमा (FEMA) के उल्लंघन के सिलसिले में पेटीएम के खिलाफ एक केस दर्ज किया है। इस पर पेटीएम ने सफाई दी है। पेटीएम का कहना है कि कंपनी को ईडी सहित कई अथॉरिटीज से नोटिस मिल रहे हैं और सूचनाओं की मांग की जा रही हैं। लेकिन कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर से देश से बाहर कोई पैसा नहीं भेजा जाता है।

ईडी द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर विदेशी लेनदेन पर डिटेल्स की मांग वाली न्यूज पर स्टॉक एक्सचेंजेस बीएसई और एनएसई ने पेटीएम से क्लैरिफिकेशन मांगा था। जिसके बाद पेटीएम की तरफ से यह बयान आया है।

Paytm दे रही जानकारी

उसी सिलसिले में पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने कहा है कि वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड, इसकी सब्सिडियरीज और सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को समय-समय पर ईडी समेत कई अथॉरिटीज की ओर से नोटिस मिल रहे हैं; सूचनाओं, डॉक्युमेंट्स और एक्सप्लेनेशंस की मांग की जा रही है। मांगी गई जानकारी, डॉक्युमेंट्स और एक्सप्लेनेशंस को संबंधित एंटिटीज की ओर से अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है और कराया जा रहा है।

पहले भी ED जांच पर Paytm दे चुकी है सफाई

5 फरवरी को पेटीएम ने कंपनी के खिलाफ ED की ओर से जांच की जा रही रिपोर्ट का खंडन किया था। फरवरी की शुरुआत में रॉयटर्स ने कहा था कि ईडी ने विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन के संदेह में पेटीएम के खिलाफ एक जांच शुरू की है। जिसको पेटीएम ने नकार दिया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article