Dhanu Sankranti Upay 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार धनु संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल धनु संक्रांति 15 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। धनु संक्रांति के दिन से ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। धनु राशि में सूर्य के प्रवेश करने से सूर्य की गति थोड़ी धीमी हो जाती है। धनु संक्रांति पर सूर्य देवता की पूजा- अर्चना की जाती है। इसके साथ ही इस दिन दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में धनु संक्रांति के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानें कि धनु संक्रांति के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Dhanu Sankranti Upay 2024 (धनु संक्रांति उपाय 2024)
नौकरी में तरक्की के लिएयदि आप अपनी नौकरी और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं तो धनु संक्रांति के दिन आप गंगा स्नान करके सूर्य देवता को जल अर्पित करें। धनु संक्रांति के दिन आप सूर्य देव की पूजा करते समय ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।
धन प्राप्ति के लिए
धनु संक्रांति के दिन आप जरूरतमंद लोगों को भोजन करवा सकते हैं और इस दिन आप धन का दान कर सकते हैं। इस दिन दान करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और धन की प्राप्ति होगी।
पितरों को खुश करने के लिए
धनु संक्रांति के दिन पितरों को खुश करने के लिए आप किसी पवित्र नदी में स्नान करें और पितरों की पूजा करें। इसके साथ ही इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से नाराज पितर प्रसन्न होते हैं।
Dhanu Sankranti 2024 Shubh Muhurat (धनु संक्रांति शुभ मुहूर्त 2024)
पंचांग के अनुसार इस साल धनु संक्रांति 15 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पुण्यकाल का समय दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त गंगा स्नान और दान कर सकते हैं। इस साल महा पुण्य काल का समय दोपहर 3 बजकर 43 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में धनु संक्रांति की पूजा करना शुभ होगा।
