बिजनेस

Gold-Silver Price Today 14 December 2024: सोना-चांदी की कीमतों में कितनी हुई बढ़त या गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 December 2024 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

सोना-चांदी के दाम (Image Source: iStock)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 December 2024: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1,400 रुपये टूटकर 80,000 रुपये से नीचे आ गया जबकि चांदी में 4,200 रुपये की गिरावट आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपये गिरकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले सत्र में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी 4,200 रुपये गिरकर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। यह दिसंबर महीने में सबसे बड़ी गिरावट है।

आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या है रेट।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹ 72060₹ 78610₹ 59510
मुंबई में सोना का भाव₹72060₹ 78610₹ 58960
दिल्ली में सोना का भाव₹ 72210₹ 78760₹ 59080
कोलकाता में सोना का भाव₹ 72060₹ 78610₹ 58960
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 72110₹ 78660₹ 59000
जयपुर में सोना का भाव₹ 72210₹ 78760₹ 59080
पटना में सोना का भाव₹ 72110₹ 78660₹ 59000
लखनऊ में सोना का भाव₹ 72210₹ 78760₹ 59080
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 72210₹ 78760₹ 59080
नोएडा में सोना का भाव₹ 72210₹ 78760₹ 59080
अयोध्या में सोना का भाव₹ 72210₹ 78760₹ 59080
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 72210₹ 78760₹ 59080
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 72210₹ 78760₹ 59080

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

किस वजह से सोने-चांदी की कीमतें फिसली

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "अमेरिकी में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में गिरावट और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली तेज होने से सोने में तेज बिकवाली देखी गई। इससे कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमत घटकर 2,670 डॉलर प्रति 10 ग्राम रह गई।" कॉमेक्स सोना वायदा 18.60 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,690.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में सुधार और अमेरिका में मिले-जुले वृहद आर्थिक आंकड़ों ने व्यापारियों को फेडरल रिजर्व की साल की आखिरी नीति बैठक से पहले मुनाफावसूली करने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण शुक्रवार को सोने में गिरावट आई।

आंकड़े जारी होने के बाद भी कारोबारी अगले सप्ताह की फेडरल रिजर्व की बैठक में प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन अगले साल के लिए मौद्रिक नीति का मार्ग अत्यधिक अनिश्चित बना हुआ है। चांदी 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article