बिजनेस

Paytm News: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कार्रवाई की समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 12, 2024, 04:40 PM IST

Paytm News: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इसकी गुंजाइश नहीं बची है।

Image

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को लेकर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ी बात कही।

Paytm News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की शायद ही कोई गुंजाइश है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आरबीआई ने 31 जनवरी को उसे 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक अकाउंट, वॉलेट, फास्टटैग और अन्य उपकरणों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए शायद ही कोई जगह बची है।

Paytm मामले में जल्द जारी होंगे FAQs

उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई व्यापक मूल्यांकन के बाद ही रेगुलेडेट संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करता है। इस बात पर जोर देते हुए कि आरबीआई फिनटेक सेक्टर का समर्थन करता है। दास ने कहा कि वह ग्राहकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही Paytm मामले पर FAQs (Frequently Asked Questions) का एक सेट जारी करेगा।

Paytm का चीनी कनेक्शन जांच कर रही सरकार

उधर पीटीआई के मुताबिक केंद्र सरकार पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPBL) में चीन से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की जांच कर रही है। PPBL वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की भुगतान एग्रीगेटर सहायक कंपनी है, जिसमें चीनी फर्म एंट ग्रुप कंपनी का निवेश है। नवंबर 2020 में PPBL ने पेमेंट एग्रीगेटर्स और पेमेंट गेटवे के रेगुलेशन पर दिशानिर्देशों के तहत भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। हालांकि नवंबर 2022 में आरबीआई ने PPBL के आवेदन को खारिज कर दिया और कंपनी को एफडीआई नियमों के तहत प्रेस नोट 3 का अनुपालन करने के लिए इसे फिर से जमा करने के लिए कहा।

इसके बाद PPSL ने एफडीआई दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित प्रेस नोट 3 का अनुपालन करने के लिए वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) से कंपनी में पिछले डाउनवर्ड निवेश के लिए भारत सरकार के साथ 14 दिसंबर 2022 को आवश्यक आवेदन दायर किया। अब एक इंटर-मिनिस्ट्रियल कमिटी PPSL में चीन से निवेश की जांच कर रही है और उचित विचार और व्यापक जांच के बाद FDI मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article