How To Increase Chances Of Receiving Share Allocation In IPO: बीते कुछ समय में निवेशकों के बीच आईपीओ में आवेदन करने का चलन बढ़ा है। कुछ लोग लिस्टिंग के तुरंत बाद आईपीओ में मिले शेयरों को बेचना पसंद करते हैं, जबकि कुछ इन्हें लंबे समय तक अपने पास रखना पसंद करते हैं। स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयरों की लिस्टिंग पर फायदा उठाने की इच्छा रखने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में आईपीओ को कई गुना सब्सक्रिप्शन मिलता है और रिटेल निवेशकों को शेयर मिलने की संभावना बहुत कम रहती है। मगर कुछ ऐसे टिप्स हैं, जिन्हें यदि आप फॉलो करें तो आपको आईपीओ में शेयर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें -
कौन से हैं टिप्स
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म एंजल वन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमर देव सिंह के मुताबिक आईपीओ में शेयर पाने की संभावना बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना जरूरी है।
- बड़े साइज के ऐप्लिकेशन करने से बचें
- परिवार के सदस्यों के नाम पर आवेदन करने की कोशिश करें
- एक से अधिक डीमैट खातों से बचें क्योंकि यह रिजेक्शन का आधार है
नाबालिग बच्चे या हिंदू यूनाइटेड फैमिली के नाम पर निवेश
- निवेशक नाबालिग बच्चे के नाम पर एक डीमैट खाता खोलने पर भी विचार कर सकते है और उनके खाते के जरिए आईपीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं
- यदि निवेशक के लिए संभव हो तो हिंदू यूनाइटेड फैमिली के लिए अलग से एक अलग डीमैट खाता खोलें और उस खाते से आईपीओ के लिए आवेदन करें
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ में शेयर मिलने की संभावना कैसे बढ़ सकती है, इसकी जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
