बिजनेस

NBCC Share Price: एनबीसीसी करेगी आम्रपाली के 10000 करोड़ के 5 प्रोजेक्ट का काम पूरा, शेयर में 4.5% मजबूती

NBCC Share Price: सरकारी कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर में गुरुवार 22 फरवरी को 4.5% की तेजी दिख रही है। एनबीसीसी के अनुसार इसे आम्रपाली के मौजूदा प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मंजूरी भी मिल गई है।

Image

एनबीसीसी के शेयर में तेजी

KEY HIGHLIGHTS
  • एनबीसीसी के शेयर में तेजी
  • 4 फीसदी से अधिक उछला शेयर
  • आम्रपाली के 5 प्रोजेक्ट करेगी कम्प्लीट

NBCC Share Price: सरकारी कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर में गुरुवार 22 फरवरी को 4.5% की तेजी दिख रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि इसने कंसल्टेंसी सर्विसेज और एसेट मोनेटाइजेशन के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (हुडको) के साथ समझौता किया है। कंपनी ने हुडको के साथ दो समझौते किए हैं। एनबीसीसी के अनुसार इसे आम्रपाली के मौजूदा प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मंजूरी भी मिल गई है, जिनकी वैल्यू करीब 10000 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

कौन-कौन से हैं प्रोजेक्ट

जिन प्रोजेक्ट के लिए एनबीसीसी को मंजूरी मिली है, उनमें 1. सेंचुरियन पार्क, जीएच-05, सेक्टर टेक जोन-IV, 2. गोल्फ होम्स, जीएच-02, सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा, 3. लीजर पार्क, जीएच-01, टेक जोन-IV, ग्रेटर नोएडा, 4. लीजर वैली, जीएच-02, टेक जोन-IV, ग्रेटर नोएडा और 5. ड्रीम वैली, जीएच-09, टेक जोन-IV, ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।

5000 यूनिट्स की बिक्री

बता दें कि पिछले साल दिसंबर 2023 में एनबीसीसी ने आम्रपाली ग्रुप की कई आवासीय परियोजनाओं को बेचने का ऐलान किया था। इसने तब बताया था कि कंपनी ने 2,900 करोड़ रुपये में आम्रपाली ग्रुप की 5,000 यूनिट्स की बिक्री है।

एक महीने में 48 फीसदी चढ़ा एनबीसीसी का शेयर

  • आज बीएसई पर 3 बजे एनबीसीसी का शेयर 4.5 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है
  • एनबीसीसी का शेयर बीते एक महीने में 48 फीसदी चढ़ा है
  • इसके 5 दिन का रिटर्न 2.9 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 188 फीसदी रहा है
  • 2024 में अब तक शेयर ने 78 फीसदी और एक साल में 346.55 फीसदी रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article