Esconet Technologies IPO GMP: मंगलवार 20 फरवरी को एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन है। एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी का आईपीओ 16 फरवरी को खुला था, जिसे अब तक 84 गुना से अधिक सब्सक्राइब कर लिया गया है। कंपनी ने 22,30,400 शेयर बिक्री के लिए रखे हैं, जबकि इसके मुकाबले कंपनी को 18,74,60,800 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं। आगे चेक करें कंपनी के शेयर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) कितना चल रहा है।
ये भी पढ़ें -
कितना है जीएमपी
एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 16 फरवरी को खुला था और आज 20 फरवरी को बंद होगा। कंपनी का शेयर 23 फरवरी को लिस्ट होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 80-84 रु है। जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज के शेयर का जीएमपी 83 रु है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर ही निवेशकों का पैसा डबल कर सकता है।
शेयरों की लॉट साइज कितनी
एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड कंप्यूटिंग, मैनेज्ड सर्विसेज और डेटा सिक्योरिटी सेक्टरों में प्रमुख सिस्टम इंटीग्रेटर है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
