Zenith Drugs IPO: जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड का आईपीओ सोमवार 19 फरवरी 2024 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसका आईपीओ 22 फरवरी 2024 को बंद होगा। कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 27 फरवरी 2024 को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 75-79 रु का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 40.68 करोड़ रु जुटाएगी। ये एक एसएमई आईपीओ है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1,600 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1600 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। आगे चेक करें इसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) कितना है।
ये भी पढ़ें -
कितना है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार जेनिथ ड्रग्स का जीएमपी 15 रु है। इसकी लिस्टिंग मौजूदा जीएमपी के आधार पर 94 रु पर हो सकती है। यानी अगर इसका फाइनल आईपीओ 79 रु भी फिक्स होता है तो ये लिस्टिंग पर 19 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
कितना हुआ सब्सक्राइब
पहले दिन जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड के आईपीओ को 1.88 गुना सब्सक्राइब किया गया। चित्तौगढ़ पोर्टल के अनुसार कंपनी ने आईपीओ में 30,08,000 शेयर बिक्री के लिए रखे है। इसके मुकाबले इसे 56,65,600 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं।
क्या है कंपनी का बिजनेस
जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल फर्म है जो जेनेरिक दवाओं सहित हाई क्वालिटी वाली, किफायती दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग करती है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ओआरएस पाउडर और लिक्विड ओरल शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
