Juniper Hotels IPO Price Band: लग्जरी होटल डेवलपर जुनिपर होटल्स अपना आईपीओ लाने जा रही है। ये भारत में हयात चेन के तहत होटल भी चलाती है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। जुनिपर होटल्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 से 23 फरवरी तक के लिए खुलेगा। जुनिपर होटल्स के 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ एक फ्रेश इक्विटी ऑफर है। यानी कंपनी अपने नए शेयर बेचेगी। इसके पब्लिक इश्यू में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए शेयर नहीं बेचे जाएंगे। ओएफएस के तहत कंपनी के शेयरधारक अपने शेयर बेचते हैं। बता दें कि इसके पब्लिक इश्यू में 10 प्रतिशत शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेंगे।
ये भी पढ़ें -
कितना है जुनिपर होटल्स आईपीओ जीएमपी
रिटेल निवेशक जुनिपर होटल्स के आईपीओ में कम से कम 40 शेयरों और उसके बाद 40 शेयरों के ही गुणज में आवेदन कर सकते हैं। आईपीओ वॉच के अनुसार जुनिपर होटल्स का जीएमपी फिलहाल जीरो है। जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम से पता लगता है कि कोई शेयर ग्रे-मार्केट में कितने पर लिस्ट हो सकता है।
क्या करेगी जुनिपर होटल्स आईपीओ से जुटाए जाने वाले पैसों का
आईपीओ से फंड जुटाए जाने वाले पैसे का इस्तेमाल जुनिपर होटल्स 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में करेगी। बाकी पैसे का यूज कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। FY23 में इसका शुद्ध घाटा 1.5 करोड़ रुपये रहा, जो FY22 में हुए 188 करोड़ रुपये के घाटे से काफी कम है। इस दौरान इसका रेवेन्यू 308.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 666.85 करोड़ रुपये हो गया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
