वायरल न्यूज़

Video: क्राइम रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर के साथ हुआ Crime! तोता आया.. इयरफोन निकाला और उड़ गया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 6, 2022, 01:14 PM IST

Viral Video: रिपोर्टर अपनी रिपोर्टिंग को डिस्टर्ब नहीं करना चाहता था, इसलिए वह तोते को अपने कंधे पर बैठा रहने देता है। उसे नहीं पता था कि क्राइम रिपोर्टिंग के दौरान उसके साथ भी क्राइम होने वाला है। आप देख सकते हैं कि तोता उसने कंधे पर बैठकर अपने चोंच की मदद से उसके कान से इयरफोन निकालता है और फुर्र से उड़ जाता है।

Image

रिपोर्टर के साथ क्राइम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर के साथ हुआ क्राइम
  • आसमान से उड़कर आया तोता और कर दिया हैरान
  • कान से इयरफोन निकालकर फुर्र से उड़ गया

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे फनी वीडियो देखे होंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक क्राइम रिपोर्टर रिपोर्टिंग कर रहा था। इस दौरान उसके ही साथ एक तरह का क्राइम हो गया। दरअसल, जब वह रिपोर्टिंग कर रहा था तो आसमान से एक तोता उड़ते हुए आया और उसके कान से इयरफोन निकाल ले गया। वहीं रिपोर्टर मुंह ताकता रह गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।

चोरी की घटना की रिपोर्टिंग कर रहा था रिपोर्टर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर माइक लेकर क्राइम की लाइव रिपोर्टिंग कर रहा है। वह बहुत ही सीरियस होकर रिपोर्टिंग कर ही रहा था कि उसके कंधे पर आकर एक तोता बैठ जाता है। हालांकि रिपोर्टर अपनी रिपोर्टिंग को डिस्टर्ब नहीं करना चाहता था, इसलिए वह तोते को अपने कंधे पर बैठा रहने देता है। उसे नहीं पता था कि क्राइम रिपोर्टिंग के दौरान उसके साथ भी क्राइम होने वाला है। आप देख सकते हैं कि तोता उसने कंधे पर बैठकर अपने चोंच की मदद से उसके कान से इयरफोन निकालता है और फुर्र से उड़ जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। वीडियो में आप रिपोर्टर को स्पैनिश भाषा में रिपोर्टिंग करते सुन सकते हैं। बता दें कि जब तोता रिपोर्टर के कान से इयरफोन निकाल रहा था, उस समय रिपोर्टर चोरी की घटना की रिपोर्टिंग कर रहा था। रिपोर्टर का नाम निकोलस क्रुम है। वह लाइव शो के दौरान घटना की रिपोर्टिंग कर रहे थे। पूरा वाकया निकोलस क्रुम के कैमरामैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो @Jaynes__World नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article