वायरल न्यूज़

इंस्टाग्राम रील बनाते समय पेड़ से टकराकर चलती ट्रेन से गिरी महिला, खरतनाक Video वायरल

Viral Video: डेलीस्टार ने इस खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आउटलेट के मुताबिक, 'यह बताया गया है कि ट्रेन अगले स्टॉप पर रुकी थी, और यात्री उसकी मदद करने के लिए वापस गए। महिला को गंभीर चोट नहीं आई।'

Image

पेड़ से टकराकर गिरी महिला।

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में रील या वीडियो इत्‍याद‍ि बनाने में अक्सर लोग व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्‍यान रखना भूल जाते हैं। इस ट्रेंड के कारण कई बार ऐसी घटनाएं भी हुई हैं जिनमें लोगों को जान से हाथ धोना पड़ गया। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला श्रीलंका की अपनी यात्रा के दौरान एक सेल्फी वीडियो कैप्चर करते नजर आ रही है। इसी बीच अचानक बीच में पेड़ की टहनी से आ जाती है जिससे टकराकर वो बाहर गिर जाती है।

डेलीस्टार ने इस खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आउटलेट के मुताबिक, 'यह बताया गया है कि ट्रेन अगले स्टॉप पर रुकी थी, और यात्री उसकी मदद करने के लिए वापस गए। महिला को गंभीर चोट नहीं आई।' वीडियो में महिला को रेलिंग पकड़कर ट्रेन के दरवाजे से बाहर झुकते हुए दिखाया गया है, तभी अचानक पेड़ की टहनियां उस पर गिरती हैं और फिर उसे घसीटकर ले जाया जाता है। कैमरे के पीछे मौजूद व्यक्ति को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। मिरर के अनुसार , 'जब ट्रेन अगले स्टेशन पर रुकी, तो कुछ साथी यात्री महिला की मदद करने के लिए दुर्घटनास्थल पर वापस आए। ट्रेन से बाहर खींचे जाने के बाद, वह किसी झाड़ी पर गिर गई।'

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला के विरुद्ध तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी। एक व्यक्ति ने लिखा, 'वह भाग्यशाली है कि यह केवल एक झाड़ी है।' दूसरे ने कहा- 'ृडर का कोई भाव नहीं? तो वहीं, तीसरे यूजर ने महिला की हरकत को 'बहुत मूर्खतापूर्ण' कहा।

गौरतलब है कि, ऐसे ही मामले पहले भी आते रहे हैं। हाल ही में घटित घटना में मां को उस समय आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब एक वीडियो में उसे रील रिकॉर्ड करते हुए देखा गया, जबकि उसका बच्चा खतरनाक तरीके से ट्रैफ़िक के नज़दीक घूम रहा था। तभी बड़े बच्चे ने समय पर घातक स्थिति से छोटे भाई को बचा लिया। बड़े बच्चे ने मां को बच्चे के बारे में सचेत किया, जिसके बाद मां ने बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश देखने को मिला था।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article