ऑटो न्यूज़

डीलरशिप पहुंचना शुरू हुई नई Mahindra BE 6, अब ग्राहकों को मिलने लगेगी टेस्ट ड्राइव

Mahindra BE 6 Start Reaching Dealership: नई महिंद्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी शोरूम पहुंचना शुरू हो गई है। इसका मतलब अब ग्राहक डीलरशिप से संपर्क कर इसकी टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। परफॉर्मेंस में ये जोरदार एसयूवी है जो पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों के मुकाबले ज्यादा फुर्तीली है।

Image

ये इलेक्ट्रिक एसयूवी शोरूम पहुंचना शुरू हो गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा बीई 6 पहुंचने लगी डीलरशिप
  • अब ग्राहकों को मिलेगी टेस्ट ड्राइव
  • अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें

BE 6 Start Reaching Dealership: महिंद्रा ने हाल में नई बीई 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की है जिसके नाम को लेकर एक मामला कोर्ट पहुंच चुका है। इसी दौरान ये इलेक्ट्रिक एसयूवी शोरूम पहुंचना शुरू हो गई है। इसका मतलब अब ग्राहक डीलरशिप से संपर्क कर इसकी टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। परफॉर्मेंस में ये जोरदार एसयूवी है जो पेट्रोल—डीजल से चलने वाली गाड़ियों के मुकाबले ज्यादा फुर्तीली है। नई महिंद्रा बीई 6 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये है और लुक के साथ स्टाइल में ये बहुत जोरदार लग रही है। कंपनी का कहना है कि मार्च 2025 से ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

दिखने में खूबसूरत नई कार

महिंद्रा बीई 6 का डिजाइन और स्टाइल बहुत जोरदार है और सड़क पर ये अपनी अलग मौजूदगी दर्ज करेगी। इसे किनारों पर कुछ पैनापन दिया है जो काफी अच्छा दिख रहा है। इसका स्पोर्टी लुक हर उम्र के लागों को टार्गेट कर तैयार किया गया है, खासतौर पर युवाओं के लिए। इसे जे शेप के एलईडी डीआरएल, छोटे साइज की ग्रिल, आक्रामक चेहरा और सी शेप के एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

जोरदार फीचर्स वाला केबिन

महिंद्रा का कहना है कि नई बीई 6 का केबिन एयरक्राफ्ट से प्रेरित होकर कॉकपिट जैसा बनाया गया है। यहां पैनोरमिक डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन डैशबोर्ड पर नजर आए हैं। ईवी के साथ नया ट्विन स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जोरदार लुक वाला गियर/मोड सिलेक्टर भी मिले हैं। हेड्सअप डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, एंबिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड वॉइस टेक, 16 स्पीकर हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम के साथ डॉल्बी अटमोस, लेवल 2 एडीएएस और वन टच पार्किंग फंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

महिंद्रा ने बीई 6 के साथ 455 लीटर का बूट स्पेस दिया है, वहीं इसका फ्यूल टैंक 45 लीटर का है। कंपनी ने यहां 2 बैटरी पैक विकल्प दिए हैं, इनमें पहला 59 किलोवाट आर का है और दूसरा 79 किलोवाट आर का है। 59 किलोवाट आर बैटरी के साथ 170 किलोवाट पावर इलेक्ट्रिक मोटर जनरेट करती है, वहीं दमदार बैटरी पैक में ये मोटर 210 किलोवाट पावर और 380 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर नई बीई 6ई को 682 किमी तक चलाया जा सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article