Desi Girl Dance Video: शादियों का सीजन चल रहा है और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों की शादियों में जमकर मौज ले रहे हैं। ऐसे में कई सारे वीडियोज भी सामने आ रहे हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन डांस कर रहे हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिसमें शादी में आए लोगों का डांस परफॉर्मेंस होता है, जो काफी वायरल हो जाता है। हाल ही में शेयर किया गया ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़की डांस कर रही है। ब्लैक ड्रेस पहनकर लड़की ने स्टेज पर गजब का तहलका मचाया है। उसका डांस करने का तरीका भी बेहद कमाल का है, जो आपको पसंद आएगा। उसका ये डांस इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 6 लाख से अधिक लोगों ने शेयर किया है। यूजर्स का कहना है कि जितनी सुंदर लड़की है उतना ही सुंदर उसने डांस भी किया है।
शादी में आई लड़की ने किया कमाल का डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि किलर मूव्स विथ किलर स्माइल। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'minakshi_ydvv' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.5 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
