वायरल न्यूज़

Viral Video: मासूम हाथी के साथ कुछ ऐसा सुलूक कर रहे थे लोग, देखकर आपका भी खौल जाएगा खून

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 05:36 PM IST

Elephant Video Viral: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी जंगल से भटककर सड़क पर आ गया है। इस दौरान उसे अकेला देखकर कई लोग छेड़ने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि कुछ लोग उसके साथ सेल्फी लेने लग जाते हैं वहीं कई लोग उसे डराने लग जाते हैं। कई सारे लोगों को देखकर हाथी भी काफी डर जाता है।

Image

हाथी का वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • केरल से सामने आया वीडियो
  • हाथी को परेशान करते दिखे लोग
  • शांति से खड़ा रहता है हाथी

Elephant Video Viral: हाथी इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे शांंत जानवरों में से एक माना जाता है। हालांकि, कई बार लोगों की उल्टी-सीधी हरकतों की वजह से हाथी गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह सब तहस-नहस कर देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक जंगली हाथी के साथ जिस तरह का बर्ताव करते नजर आ रहे हैं। उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़क गए हैं। वीडियो देखकर आपका भी मूड खराब हो जाएगा।

वीडियो देखकर खराब हो जाएगा आपका मूड

वायरल हो रहा वीडियो केरल का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी जंगल से भटककर सड़क पर आ गया है। इस दौरान उसे अकेला देखकर कई लोग छेड़ने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि कुछ लोग उसके साथ सेल्फी लेने लग जाते हैं वहीं कई लोग उसे डराने लग जाते हैं। कई सारे लोगों को देखकर हाथी भी काफी डर जाता है। इसके बाद वह इधर-उधर भागने लगता है। आप देख सकते हैं कि वह अपनी जान बचाने के लिए ऊंची जगह पर चढ़ने लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो को IFS अधिकारी सुप्रिया साहू ने 30 अक्टूबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेवकूफ लोगों की कमी नहीं है। जो एक जंगली हाथी के साथ सेल्फी लेने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों द्वारा परेशान किए जाने के बाद भी हाथी शांति से खड़ा हुआ है। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि इन लोगों पर जुर्माना लगना चाहिए। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ये लोग कितने बेवकूफ हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article