इलेक्शन

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट; जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को उतारा है।

Image

कांग्रेस ने दिल्ली मे 21 उम्मीदवारो के नाम की सूची जारी की

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Assembly Elections: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) में इन नामों पर मुहर लगाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने पुराने और दिग्गज नता संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पटपड़गंज सीट से चौधरी अनिल कुमार मैदान में होंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में कांग्रेस के प्रत्याशी

  • संदीप दीक्षित- नई दिल्ली
  • देवेंद्र यादव – बादली
  • रोहित चौधरी – नांगलोई
  • रागिनी नायक – वजीरपुर
  • अभिषेक दत्त – कस्तूरबा नगर
  • अनिल चौधरी – पटपड़गंज
  • मुदित अग्रवाल – चांदनी चौक
  • हारून यूसुफ – बल्लीमारान
  • अली मेहंदी – मुस्तफाबाद
  • अब्दुल रहमान – सीलमपुर
  • आदर्श शास्त्री- द्वारका
  • अरुणा कुमारी- नरेला
  • मंगेश त्यागी- बुराड़ी
  • शिवांक सिंघल- आदर्श नगर
  • जयकिशन- सुल्तानपर माजरी
  • प्रवीण जैन- शालीमार बाग
  • अनिल भारद्वाज- सदर बाजार
  • पीएस बावा- तिलक नगर
  • राजेंद्र तंवर- छतरपुर
  • जय प्रकाश- अंबेदकर नगर
  • गर्वित सिंघवी- ग्रेटर कैलाश
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article