एजुकेशन

RRB JE Admit Card 2024: जारी हुए जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, rrbapply.gov.in से करें डाउनलोउ, जानें कब है परीक्षा

RRB JE Admit Card 2024 Download Link: आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इन प्रवेश पत्र को rrbapply.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए लिंक से सीधे RRB JE Admit Card 2024 Download कर सकते हैं।

Image

आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2024 (image - canva)

RRB JE Admit Card 2024 Download Link: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB जूनियर इंजीनियर (JE) एडमिट कार्ड 2024 जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि खबर में भी RRB JE Admit Card 2024 Link दिया गया है, जहां से आप इन प्रवेश पत्र को चेक कर सकते हैं।

RRB JE Admit Card 2024

RRB JE परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट सहित कुल 7951 पदों को भरा जाएगा।

RRB JE Admit Card 2024: Step to Download

उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • RRB की रीजनल यानी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, एनाउंसमेंट या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
  • "RRB JE Hall Ticket Download" पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण को चेक करे।

आरआरबी जेई एडमिट कार्ड में परीक्षा और उम्मीदवार के बारे में सभी आवश्यक विवरण होंगे, इन्हें क्रॉस चेक कर लें जैसे उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा समय, परीक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर, परीक्षा से संबंधित निर्देश

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article