Python Attack Video: धरती पर कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अजगर पालना पसंद होता है। अजगर इस दुनिया के कुछ खतरनाक जीवों में से एक है। यह कब जानलेवा हो जाए, किसी को नहीं पता। कई बार तो यह अपने मालिक पर भी हमला कर देता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप कांप जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पालतू अजगर अपनी मालकिन पर हमला कर देता है। यह हमला इतना खतरनाक होता है कि वह अपनी मालकिन को काटकर उनके खून भी निकाल लेता है।
पालतू अजगर ने दिया बड़ा दर्द
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हक्के-बक्के रह गए हैं। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि मालकिन अजगर को कांच के बॉक्स से बाहर निकालने जाती है। पहले अजगर धीरे-धीरे बाहर आता है, लेकिन फिर अचानक अपने मालकिन के हाथ पर हमला बोल देता है। वह सबसे पहले मालकिन के हाथों पर काटता है और फिर उसके हाथ को अपने शरीर जकड़ लेता है।यही नहीं थोड़ी देर में वह मालकिन के पैर को भी अपने शरीर से जकड़ लेता है। यह हमला इतना खतरनाक होता है कि मालकिन की हालत खराब हो जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि महिला के लिए अजगर पालना एक बड़ी गलती साबित हुई है। वीडियो को 'डेली लाउड' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही मालकिन कांच का पिंजरा खोलती है, अजगर उसमें से निकलता है। इसके बाद महिला बड़े दुलार में अजगर को छूने की कोशिश करती है। इसी बीच एकाएक अजगर उसके हाथ पर हमला कर देता है। उसकी पकड़ इतनी ज्यादा मजबूत है कि मालकिन को खुद को छुटा पाने में हालत खराब हो जाती है। इसके बाद एक शख्स महिला की मदद के लिए पहुंचता है। हालांकि काफी कोशिश के बाद भी अजगर महिला का हाथ नहीं छोड़ता। वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है। आप देख सकते हैं कि फर्श पर महिला के हाथों का खून बिखर जाता है। यह देखने में बहुत दर्दनाक है।
