LIVE

आज की ताजा खबर 12 दिसंबर-2024 हिंदी न्यूज़: पूजा स्थल अधिनियम 1991 के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार से जवाब मिलने के बाद ही करेंगे सुनवाई, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया

आयुष सिन्हाUpdated Dec 12, 2024, 18:01 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर 12 दिसंबर-2024 हिंदी न्यूज़: पूजा स्थल अधिनियम 1991 के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार से जवाब मिलने के बाद ही करेंगे सुनवाई, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया

आज की ताजा खबर 12 दिसंबर-2024 हिंदी न्यूज़: पूजा स्थल अधिनियम 1991 के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार से जवाब मिलने के बाद ही करेंगे सुनवाई, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया

आज की ताजा खबर 12 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: साल 1991 के पूजा स्थल अधिनियम की कुछ धाराओं को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई शुरू की। अर्जियों पर सुनिवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि अभी वह इस मामले की सुनवाई नहीं करेगा। उसने पहले केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया।उपासना स्थल अधिनियम, 1991 के कुछ प्रावधानों की वैधता को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। संबंधित कानून कहता है कि 15 अगस्त, 1947 को विद्यमान उपासना स्थलों का धार्मिक स्वरूप वैसा ही बना रहेगा, जैसा वह उस दिन था। यह किसी धार्मिक स्थल पर फिर से दावा करने या उसके स्वरूप में बदलाव के लिए वाद दायर करने पर रोक लगाता है। वहीं जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने नियंत्रण रेखा के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। सुरक्षा अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीमा के उस पार से मोहम्मद सादिक (18) कथित तौर पर भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहा था और इस दौरान सतर्क जवानों ने उसे बुधवार देर शाम सीमा पर तारबंदी के पास नूरकोट गांव में रोक लिया। इसके अलावा अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने कहा कि वह जनवरी में निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अंत में इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उनके फैसले का स्वागत किया है।

आज की अहम और बड़ी खबरें पढ़ें

  • छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया
  • जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया
  • मणिपुर में उग्रवादी संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार
  • उपासना स्थल अधिनियम 1991 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई आज
  • एफबीआई निदेशक ने जनवरी में इस्तीफा देने का इरादा जताया, ट्रंप ने किया स्वागत
  • मॉस्को ने तालिबान को आतंकवादी सूची से हटाया, अफगानिस्तान ने फैसले का किया स्वागत
  • एमआईटी में भारतीय मूल के पीएचडी छात्र को निलंबित किया गया
  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
  • जहरीली शराब कांड में सपा विधायक पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • घने कोहरे के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर 24 उड़ानें प्रभावित

DEC 12, 2024 18:00 IST

राज्यसभा में विपक्ष के बोलने का अधिकार और विचारों की अभिव्यक्ति का हनन आम बात- खरगे

राज्यसभा में लगातार हंगामे और सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच आज नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जमकर दिल की भड़ास निकाली। खरगे ने आरोप लगाया कि सदन में विपक्ष को बोलने के अधिकार से भी वंचित रखा जा रहा है। खरने ने कहा कि सभापति धनखड़ लगातार टीकाटोकी करते हैं और सत्तापक्ष का पक्ष लेते हैं। बता दें कि राज्यसभा में सभापति के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल लिया है और अविश्वास प्रस्ताव लाने की मुहिम चलाई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
DEC 12, 2024 17:24 IST

तालिबान के मंत्री खलील हक्कानी की हत्या के पीछे पाकिस्तान : रिपोर्ट

तालिबान के शरणार्थी मंत्री खलील हक्कानी की बुधवार को काबुल में उनके मंत्रालय के अंदर एक आत्मघाती बम विस्फोट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हक्कानी के दफ्तर से बाहर निकलते समय यह विस्फोट हुआ और इसमें छह अन्य लोग भी मारे गए। अफगान मीडिया की कुछ रिपोट्स में उनकी हत्या के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
DEC 12, 2024 17:15 IST

13-14 दिसंबर के लिए BJP और कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

बीजेपी और कांग्रेस ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 13 और 14 दिसंबर को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा की ओर से जारी तीन लाइन के व्हिप में कहा गया है कि शुक्रवार और शनिवार (13 और 14 दिसंबर 2024) को दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। सभी सांसदों से अनुरोध है कि वे दोनों दिन सदन में उपस्थित रहें। यहां पढ़ें पूरी खबर
DEC 12, 2024 16:00 IST

पूजा स्थल अधिनियम 1991 : सुप्रीम कोर्ट ने कहा-सरकार से जवाब मिलने के बाद ही करेंगे सुनवाई

साल 1991 के पूजा स्थल अधिनियम की कुछ धाराओं को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई शुरू की। अर्जियों पर सुनिवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि अभी वह इस मामले की सुनवाई नहीं करेगा। उसने पहले केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
DEC 12, 2024 15:28 IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां हुए समारोह में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। साल 1950 से नेपाल और भारत के सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की परंपरा रही है। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति ने नेपाल के सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल को उनके सराहनीय सैन्य कौशल और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण सम्बंधों को और आगे बढ़ाने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।”
DEC 12, 2024 15:27 IST

दिल्ली: त्रिलोकपुरी में व्यक्ति को गोली मारी; दो धरे गए

दिल्ली में कथित तौर पर पारिवारिक दुश्मनी के चलते हमलावरों के एक समूह ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में तीन में से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात उस समय हुई जब पीड़ित रवि यादव (32) त्रिलोकपुरी इलाके में अपने घर के पास अलाव पर हाथ ताप रहा था। पुलिस ने बताया कि रवि को कई गोलियां लगी हैं और उसे उपचार के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वीरेंद्र यादव नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भतीजे को गोली मार दी गई है।
DEC 12, 2024 15:16 IST

सागरिका घोष ने रीजीजू के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस

तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन में विपक्षी नेताओं के विरूद्ध कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के विरूद्ध विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस नोटिस पर 60 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल सदन में विपक्ष को संबोधित करते हुए श्री रीजीजू ने कहा कि आप सभी इस सदन में होने के योग्य नहीं हैं। संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास करने की बजाय उन्होंने विपक्ष का बार बार अपमान किया।’’
DEC 12, 2024 14:13 IST

गुवाहाटी-अहमदाबाद के बीच इंडिगो ने शुरू की दैनिक उड़ान सेवा

लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे ने इस सप्ताह से गुवाहाटी और अहमदाबाद के बीच एक नई दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू होने की घोषणा की है। अदाणी समूह द्वारा नियंत्रित सुविधा ने बयान में कहा, निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार से गुवाहाटी-अहमदाबाद उड़ान सेवा का संचालन शुरू किया जिससे संपर्क बढ़ेगा और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। बुधवार शाम जारी बयान के अनुसार, ‘‘ यह गुवाहाटी से सबसे लंबा उड़ान मार्ग है। इन दो विशिष्ट गंतव्यों को जोड़ने से व्यापारिक तथा निजी दोनों यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा।’’ इससे दोनों राज्यों के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान हो जाएगी। इंडिगो की उड़ान प्रतिदिन शाम चार बजकर 55 मिनट पर गुवाहाटी से रवाना होगी और रात आठ बजकर 35 मिनट बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से विमान प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होगा और पूर्वोत्तर राज्य में पूर्वाह्न सवा 11 बजे पहुंचेगा। एलजीबीआई हवाई अड्डे का प्रबंधन अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है।
DEC 12, 2024 14:12 IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गाजा में संघर्ष विराम की मांग की

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गाजा में तत्काल सघर्ष विराम की मांग करने वाले प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है तथा फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का समर्थन किया है, जिस पर इजराइल ने प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। 193 सदस्यीय विश्व संस्था में संघर्ष विराम की मांग वाले प्रस्ताव के पक्ष में 158 वोट पड़े जबकि विरोध में नौ वोट पड़े। मतदान में 13 सदस्य अनुपस्थित थे। वहीं, यूएनआरडब्ल्यूए नामक एजेंसी के समर्थन में नौ के मुकाबले 159 वोट पड़े तथा 11 सदस्य अनुपस्थित थे। मतदान के बाद दो दिनों तक बहस का दौर चला, जिसमें इजराइल और उग्रवादी हमास समूह के बीच 14 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने की मांग की गई। इजराइल और उसके करीबी सहयोगी अमेरिका ने प्रस्तावों के विरोध में मतदान किया। सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्यकारी होते हैं, लेकिन महासभा के प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं होते। हालांकि, वे विश्व की राय को दर्शाते हैं। महासभा में कोई वीटो नहीं होता। सुरक्षा परिषद में गाजा में तत्काल संघर्ष विराम संबंधी प्रस्ताव पर अमेरिका ने 20 नवंबर को वीटो कर दिया था, जिसके बाद फलस्तीन और उनके समर्थकों ने महासभा का रुख किया। प्रस्ताव में गाजा में तत्काल गाजा संघर्ष विराम की मांग की गई थी।
DEC 12, 2024 13:11 IST

छत्तीसगढ़ में अब तक 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए

नारायण मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर हो गए। मारे गए सभी 7 नक्सलियों के की बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में हथियार और नक्सलियों का सामान भी बरामद किया।
DEC 12, 2024 13:09 IST

ठाणे में सास से झगड़े के बाद महिला ने एक साल के बेटे की हत्या की

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने अपने एक साल के बेटे के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लेकर अपनी सास के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर उसे पानी की टंकी में फेंक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को शाहपुर तालुका के वासिंद के पास कसाने गांव में हुई और बाद में पडघा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे का पिता पास के एक गोदाम में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। दोनों की 2022 में शादी हुई थी। पडघा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल दंपति के बेटे का जन्म हुआ था जिसे कोई जन्मजात बीमारी थी। उसका इलाज मुंबई के वाडिया अस्पताल में कराया जा रहा था। महिला और उसकी सास के बीच बच्चे की देखभाल और स्वास्थ्य को लेकर अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को बच्चे की दादी ने उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उसे अपने साथ अपनी बेटी के यहां टिटवाला ले जाने का निर्णय लिया। अधिकारी ने बताया कि बच्चे को वहां बुखार हो गया और उसकी दादी उसे मंगलवार देर रात कसाने वापस ले आईं। उन्होंने बताया कि बाद में बच्चे की मां और दादी के बीच उसकी तबीयत को लेकर जबरदस्त बहस हुई। स्थिति को शांत करने का प्रयास करने के बाद बच्चे का पिता अपनी रात्रि पाली की ड्यूटी करने चला गया। बुधवार की सुबह जब वह लौटा तो सोने से पहले अपने बेटे के साथ थोड़ी देर खेला।
DEC 12, 2024 12:36 IST

राज्यसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने संबंधी नोटिस और अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के संबंधों के आरोपों के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर चला और इस कारण हुए हंगामे की वजह से उच्च सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह आवश्यक दस्तावेज और विभाग संबंधी विभिन्न समितियों की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखवाने के बाद धनखड़ ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत विभिन्न मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने के लिए कुल छह नोटिस मिले हैं। उन्होंने पांच नोटिस खारिज कर दिए और कहा कि एक नोटिस कांग्रेस की रेणुका चौधरी का है जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश से संबंधित है। सभापति ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि इस पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक स्वतंत्र प्रस्ताव की आवश्यकता होती है। उन्होंने इस नोटिस को भी खारिज कर दिया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों और सभापति के बीच इस मुद्दे पर कुछ देर तकरार देखने को मिली। बाद में सभापति ने नेता सदन जे पी नड्डा को बोलने का अवसर दिया। इसे लेकर विपक्षी सदस्यों की ओर से हंगामा शुरू हो गया।
DEC 12, 2024 12:29 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ नेता शरद पवार को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक और वरिष्ठ नेता शरद पवार को उनके 84वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘राज्यसभा के सदस्य और वरिष्ठ नेता शरद पवार जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ देश के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को हुआ था। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं और वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।
DEC 12, 2024 12:28 IST

विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले पर ‘देश नहीं बिकने देंगे' के बैनर के साथ प्रदर्शन किया

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर बृहस्पतिवार को ‘देश नहीं बिकने देंगे’ लिखे बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दलों के सांसद संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ‘वी वांट जेपीसी’ के नारे लगाए। उन्होंने मकर द्वार से संसद भवन में प्रवेश करने वाले भाजपा और सहयोगी दलों के सांसदों को तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट किया तथा कहा कि ‘देश मत बिकने दें।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्षी सांसद प्रतिदिन अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को संसद में प्रदर्शन करते हुए सत्तापक्ष के सदस्यों को तिरंगा एवं गुलाब का फूल भेंट किया था। रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी और कंपनी के अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अभियोग लगाए जाने के बाद कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति से आरोपों की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में इस मामले को लेकर उद्योगपति गौतम अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। अदाणी समूह ने सभी आरोपों को आधारहीन बताया है।
DEC 12, 2024 12:23 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक पहुंचे हाथरस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2020 की बलात्कार-हत्या पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे।
DEC 12, 2024 10:58 IST

एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार ने काटा केक, मनाया अपना जन्मदिन

DEC 12, 2024 10:57 IST

अडानी मुद्दे पर विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

DEC 12, 2024 10:57 IST

NSUI कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को खिलाई मिठाई

DEC 12, 2024 10:52 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल बंद

तमिलनाडु के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण अधिकारियों ने चेन्नई और कई अन्य जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया। चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम के अलावा विल्लुपुरम तथा कावेरी डेल्टा क्षेत्र के कुछ इलाकों में रातभर बारिश हुई। भारी बारिश के मद्देनजर प्राधिकारियों ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, रामनाथपुरम, तंजावुर, मयिलादुथुराई और कुड्डालोर जिले में स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के अलावा राज्य के चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, तिरुवरूर, तंजावुर जिलों में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
DEC 12, 2024 10:52 IST

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन की कट्टरपंथी साजिश: NIA ने चार राज्यों में छापे मारे

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और देश में आतंक फैलाने की साजिश की जांच के तहत बृहस्पतिवार को कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में 19 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।