Fake Chemical Milk Making Process: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखने पर आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना खतरनाक है कि क्या ही कहा जाए। यकीनन, इस वीडियो को देखने के बाद आप अपना माथा ही पीटेंगे और कन्फ्यूज रहेंगे कि आखिर चल क्या रहा है मार्केट में। खैर वीडियो वायरल होने के बाद से मार्केट में तहलका मचा हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में आपको एक शख्स नजर आएगा, जो केमिकल्स का इस्तेमाल कर नकली दूध बना रहा है। शख्स के इस वीडियो के वायरल होने के बाद गिरफ्तारी कर ली गई है, जिसका नाम अजय अग्रवाल बताया जा रहा है। एक्स पर शेयर किए गए इस पोस्ट के मुताबिक इस 1 लीटर केमिकल से करीब 500 लीटर नकली दूध बनाए जा सकते हैं।
नकली दूध बनाने का वीडियो वायरल
अब जरा सोचिए कि क्या आप असली दूध पी रहे हैं? इसे देखने के बाद दिमाग कन्फ्यूज हो गया न। मार्केट में मिलने वाले नकली दूध से आप भी बचिए और किसी अच्छी जगह से सामान खरीदें। क्योंकि नकली दूध से आपके और आपके बच्चे की जान भी जा सकती है। एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को 'sirjistp' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
डिस्क्लेमर - टाइम्स नाऊ नवरभारत किसी भी तरह के दावे की पुष्टि नहीं करता है और ना ही इन चीजों का समर्थन करता है। यह खबर केवल इस वीडियो के आधार पर बनाया गया है।
