वायरल न्यूज़

ई-रिक्शा चलाकर वायरल हो गई ये पाकिस्तानी लड़की, VIDEO भी है लाजवाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 12, 2024, 02:30 PM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक पाकिस्तानी लड़की से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लड़की ई-रिक्शा से ऐसा कुछ करती है कि वाहन में बैठी सवारी भी डर गईं। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बहुत मजेदार भी होने वाला है।

Image

सोशल मीडिया में छाया पाकिस्तानी लड़की का वीडियो। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आए दिन कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं और हंसी भी बहुत आती है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको चौंकाने वाला है। वीडियो पाकिस्तान का बताया गया है जिसमें एक लड़की हैरान करने वाला स्टंट करती हुई नजर आई है। इसमें लड़की ई-रिक्शा चला रही है और तभी उसने ऐसा कुछ किया कि सोशल मीडिया में छा गई।

पाकिस्तानी लड़की ने दिखाया गजब स्टंट

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि सड़क पर वाहन रफ्तार में दौड़ रहे हैं। फ्रेम में ये नजारा बिल्कुल सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक नजर एक ई-रिक्शा पर पड़ती है, जिसे लड़की चला रही है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो नॉर्मल ही लगता है। मगर तभी लड़की ने ऐसा कुछ किया कि तुरंत इसे कैमरे में कैद कर लिया गया। इसमें देखेंगे कि ई-रिक्शा दौड़ा रही लड़की ने तुरंत इसे दो पहियों पर दौड़ाना शुरू कर दिया। इधर लड़की के ऐसा करने पर वाहन में बैठी सवारियां भी डर गई। वो उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहती हैं, मगर लड़की नहीं मानती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

लड़की काफी देर तक दो पहिए पर ही ई-रिक्शा दौड़ाती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि पाकिस्तानी लड़की का ये वीडियो भारत में भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article