देश

सत्ता पक्ष हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष बच रहा अपनी जिम्मेदारियों से; IEC 2024 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

India Economic Conclave 2024: रेल, सूचना प्रसारण एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम निश्चित रूप से चाहते है कि संसद ठीक से काम करे। उन्होंने कहा कि NDA की तरफ से ये साफ है कि संसद संविधान के अनुसार वो स्थान है, जहां पर देश के विकास के लिए बहस हो। विपक्ष तर्क वाले आइडिया और विचारों के साथ आए। वैष्णव ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है।

Image

रेल, सूचना प्रसारण एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

India Economic Conclave 2024: टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (आईईसी) के 10वें संस्करण में संसद की कार्यप्रणाली पर टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के सवाल का जवाब देते हुए रेल, सूचना प्रसारण एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सत्ता पक्ष हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष व्यवधान पैदा करके अपनी जिम्मेदारियों से बच रहा है। अश्विनी वैष्णव ने केंद्र के 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के कदम को भी उचित ठहराया और कहा कि देश को चुनावों में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे राष्ट्र निर्माण कार्य में बाधा आती है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जब राष्ट्र निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता है, तो देश को बार-बार चुनाव कराने में इतना समय क्यों बर्बाद करना चाहिए? क्यों इतने सारे सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए और क्यों पूरे वर्ष में कई बार आदर्श आचार संहिता के कारण विकास कार्य रोक दिए जाने चाहिए। केंद्र सरकार ने गुरुवार को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक को मंजूरी दे दी और इसे अगले सप्ताह संसद में पेश किया जा सकता है।

इस दौरान रेलवे की सुरक्षा पर रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे बहुत बड़ा सेक्टर है। बीते दशकों में इस सेक्टर में बहुत निवेश होना था लेकिन इस पर राजनीति ज्यादा हुई। रेलवे की तकनीकी पहलुओं पर ध्यान बहुत कम दिया गया। रेलवे को लेकर ज्यादातर लोकप्रियता वाले कदम उठाए गए। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने रेलवे और लोगों की जरूरतों को समझा। हमारी सरकार में नए ट्रैक बनाने में भारी निवेश और लाइनों का विद्युतीकरण हुआ।

बीते 10 सालों में 44 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण हुआ है। यही नहीं, रेलवे में बहुत तेजी से काम हो रहा है। 'कवच' दुनिया में 1990 और 2000 की शुरुआत में ही आ गया लेकिन भारत में पहले की सरकारें रेलवे सुरक्षा को लेकर उदासीन रहीं। पीएम ने कहा कि सुरक्षा को लेकर हमारा अपना सॉफ्टवेयर होना चाहिए। फिर हमने 'कवच' पर काम करना शुरू किया। रेल हादसे बहुत कम हो गए हैं। इसमें 80 फीसदी कमी आई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article