Aaj Ka Vrishchik Rashifal 23 December 2022,
क्या करें –अनजाने में नुकसान भरी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं, हो सकता है कोई पीठ पीछे आपका नुकसान भी करना चाह रहा हो इसलिए और भी ज्यादा संभल कर चलने की जरूरत है.
क्या न करें –लोगों की बातों में ना आते चले जाएं और ऐसा करते हुए आप कोई ऐसा बात ना कह दें जिसका कोई गलत फायदा उठाए या पीठ पीछे आपकी बुराई करे. खर्चो से जुड़े या नुकसान से जुड़े किसी भी तरह के विचार को ले के सतर्कता तो बरतनी ही पड़ेगी. दिल के बजाए दिमाग से फैसले करेंगे तो कोई गलती नहीं होगी. तकदीर को आजमाने के प्रयास में पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला भी ना करें जिसकी आपको पूरी जानकारी ना हो.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक है पर किसी भी तरह का खतरा मोल लेते चले जाना ठीक नहीं. लोग कह कुछ रहे हैं, सोच कुछ रहे हैं, इसके पीछे भी बहुत बड़ा हेर-फेर हो सकता है जिसके चलते आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बचाए रखना होगा.
काम और कारोबार - कामकाज से लगातार लाभ बना हुआ है और यह आपके अपनों की जरूरतों को संभालने के लिए संतोषजनक स्थिति है, वैसे भी कामकाज के माध्यम से आप अपनी जिंदगी की नियमितता बना पा रहे हैं. पर छुपे हुए कई तरह के दबाव हो सकते हैं.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
