Aaj Ka kanya Rashifal 23 December 2022,
क्या करें –किसी से भी कोई तीखी बात कहने से बचना होगा. अपनी आर्थिक स्थिति को भरोसे की नजर से देखेंगे, तभी अपनों की जरूरतों को भी पूरा कर पाएंगे और यही अच्छाई आपको अपनों से भी जोड़ेगी.
क्या न करें –लोगों की अच्छाई को इस नजर से ना देखें कि वो आप पे किसी भी तरह का दबाव बना रहे हैं. कभी-कभी विचार ना मिलें तो इंसान घबरा जाता है, ऐसे में रिश्तों को ले के उलझनें पैदा करते चले जाना ठीक नहीं है.
धन-दौलत - अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आपको लोगों की हर तरह से मदद मिल रही है पर अपनी बचत को बढ़ाने या संभालने के लिए आपका असंतोष नजर आ रहा है. पैसे की बढ़ती हुई जरूरतों की वजह से भी मन चिंतित हो जाता है.
खर्चे और नुकसान - खर्चे बढ़े हुए नजर आ रहे हैं जिसके चलते थोड़ा सा ध्यान देना होगा. लोगों की नाराजगियों की वजह से भी आप उन्हें खुश करना चाह रहे हैं पर अपना नुकसान करके ऐसा करना ठीक नहीं.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
