राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 23 दिसंबर 2022: लोगों को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करना होगा अपनी सोच को बदले

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 23, 2022, 09:43 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 23 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: किसी भी तरह का सख्त रवैया अपनाके बात को बिगाड़ते ना चले जाएं.पैसे की स्थिति को संभालना होगा और पैसे के लेन-देन पे एक कड़ी नजर रखनी होगी. रिश्तों को संभाले रखना है तो आपको अपने अंदर भी बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे ।

Image

Kark Rashifal 23 December 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 23 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer)मन उदास या परेशान रहेगा तो कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा और आप उलझते चले जाएंगे. रिश्तों को संभाले रखना है तो आपको अपने अंदर भी बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे. अपनी सोच को बदल लिया जाए तो वैसे भी बहुत कुछ संभल जाता है.

क्या करें –लोगों को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करना पड़ेगा और अगर किसी तरह का अविश्वास बन ही गया है तो उन कारणों को समझने की कोशिश करनी पड़ेगी, जिसकी वजह से दिक्कतें पैदा हुई हैं. जितना लोगों के नजरिए को समझते चले जाएंगे, उतना ही फायदा भी होता चला जाएगा.

क्या न करें –किसी भी तरह का सख्त रवैया अपनाके बात को बिगाड़ते ना चले जाएं. अगर लोग आपके ऊपर किसी तरह का दबाव बनाते चले जा रहे हैं, तो यह बात भी आपको अच्छी नहीं लग रही पर इसलिए आपका मन उलझा हुआ है. कोशिश करने से ही बात बनेगी इसलिए परेशान भी ना होते चले जाएं.

तकदीर और भाग्य - काम और कारोबार के क्षेत्र में हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है और कुछ नया सीखने की प्रेरणा भी जगी हुई है, यह अच्छी बातें हैं जिनके चलते आप अपने हालात को संवार सकते हैं. पर मन में बिठाई हुई उलझनों की वजह से आप दिशाहीन होते चले जा रहे हैं, जिसे सुधारने की जरूरत है.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति को संभालना होगा और पैसे के लेन-देन पे एक कड़ी नजर रखनी होगी. रोजमर्रा के खर्चे भी बढ़े रहे तो भी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article