Aaj Ka Meen Rashifal 23 December 2022,
क्या करें –पीठ पीछे क्या हो रहा है, इस बात को ले के थोड़ा सा सतर्क रहना होगा. आप ऐसा भी सोचते चले जा रहे हैं कि लोग आपकी पीठ पीछे बुराई कर रहे हैं. पर ऐसे विचारों को मन से हटा के हालात का सही रूप से जायजा लेना होगा, तभी जा के आप उन चिंताओं को दूर कर पाएंगे.
क्या न करें –सिर्फ ऐसा ना सोचते चले जाएं कि सबकुछ ठीक है, क्योंकि सबकुछ ठीक होते हुए भी बहुत सारी चुनौतियां हैं जिन्हें संभालना बहुत जरूरी है. विचारों का मतभेद भी हो सकता है और रोजमर्रा की रूकावटें भी हो सकती हैं इसलिए जिंदगी में कुछ भी आसान नहीं होता.
काम और कारोबार - काम और कारोबार के क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है, बेहतर होती हुई आर्थिक स्थिति के चलते भी कई बार इंसान पैसे से जुड़े गलत फैसले कर जाता है इसलिए अपने कामकाज को अपनी आर्थिक स्थिति के संदर्भ में भी देखना होगा. ताकि आप सही योजना बना सकें.
तकरार और झगड़े - कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह का तकरार होगी तो मुश्किलें पैदा हो सकती है. घर-परिवार के रिश्तों में जो अच्छाई बनी हुई हैं, उसमें भी लोगों की नाराजगियां बनी रह सकती हैं, जिसका बुरा असर फिर आपके काम और कारोबार पर ही पड़े. इसलिए इस पहलू को ध्यान पूर्वक समझने की और संभालने की जरूरत पड़ेगी.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
