राशिफल

आज का धनु राशिफल, 23 दिसंबर 2022: जीवन में हर तरह से तालमेल बना हुआ है, लगन व मेहनत से स्थिति और सुधरेगी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 23, 2022, 09:38 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 23 December 2022, Sagittarius Horoscope Today In Hindi: आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए असमंजस दूर करनी होगी, लगातार मेहनत और लगन का फल मिल रहा है और आगे भी मिलेगा। घर, परिवार में समृद्धि बनी हुई है, लेकिन किसी तरह की लापरवाही से क्षति हो सकती है।

Image

धनु राशिफल, 23 दिसंबर

Aaj Ka Dhanu Rashifal 23 December 2022, Sagittarius Horoscope Today In Hindi: धनु (Sagittarius)सबकुछ अच्छा लग रहा है और आपका भरोसा जगा हुआ है, पर फिर भी कई तरह की मुश्किलें हैं जिन्हें एक-एक करके संभालना है. काम और कारोबार में अपनी लगन को लगातार बनाए रखने की भी जरूरत है.

क्या करें –अपनी आर्थिक स्थिति से आपको बहुत कुछ सीखना है. अपनी समृद्धि को बनाए रखने के लिए सही फैसले करने हैं और अपनी आमदनी को बनाए रखने के लिए मन में बिठाए हुए किसी भी तरह के असमंजस को हटाना है.

क्या न करें –घर-परिवार की खुशियों के चलते जो मन में तसल्ली बन रही है, उसे कमी की नजर से न देखें, उस अच्छाई को भी समझें जो आपकी आर्थिक समृद्धि के रूप में आपके लिए बनती चली जा रही है. ऐसे में लापरवाही से अपना नुकसान करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

रिश्ते-नाते - रिश्तों का सुख बना हुआ है और लोगों से तालमेल बनाए रखने में मदद मिल रही है, यही कारण है कि कामकाज को भी आप सुचारु रूप से संभाल पा रहे हैं.

तकदीर और भाग्य - तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है और कामकाज को बढ़ावा देने में मदद मिली है. लोगों का समर्थन भी आपको हर तरह से मिला हुआ है और लोग आपकी मेहनत को भली-भांति समझ पा रहे हैं.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article