Aaj Ka Singh Rashifal 23 December 2022,
क्या करें –खुद पे भरोसा करना होगा और यह इसलिए जरूरी है क्योंकि ऐसा करने से आप बहुत कुछ सीख भी सकेंगे और बहुत कुछ कर भी सकेंगे. अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई-लिखाई के प्रति अपनी तवज्जो बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें –जिंदगी की चुनौतियां को संभालने के लिए आपने बहुत सारी योजना बनाई है और अपनी कोशिशों को भी बढ़ाया है. फिर भी कुछ न कुछ ऐसा चलता चला रहा है जो आपको परेशान किए हुए हैं, ऐसे में घबरा जाना ठीक नहीं है. अपना भरोसा किसी भी वजह से कम ना होने दें क्योंकि संघर्ष करने से ही उपलब्धियों के द्वार खुलते हैं.
धन-दौलत - अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखने के लिए आपने बहुत सारे अच्छे फैसले किए हैं. अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आपने सही योजना बनाई है. भविष्य पे नजर रखकर अगर पैसे से जुड़े फैसले किए जाएं तो फायदा जरूर होता है.
प्यार-मुहब्बत - किसी प्यार-महब्बत के रिश्ते की ओर आपकी लगन बनी हुई है पर चुनौतियों की वजह से आपका मन उचाट भी होता चला जा रहा है. यही कारण है कि आपको खुद पे भरोसा बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
