Aaj Ka vrishabh Rashifal 23 December 2022,
क्या करें –मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की नकारात्मकता को दूर करना होगा. अगर विचार नहीं मिल रहें तो और ज्यादा कोशिश करनी होगी कि हालात संभाल लिए जाएं. लोगों की गलती निकालते चले जाने से भी नुकसान ही होता है.
क्या न करें –अपनी चुनौतियों को भली-भांति समझें और उन्हें पैसे के दम पर संभालने की कोशिश ना करें. काम और काम से लाभ अपनी जगह है, ऐसे में रिश्तों को किसी भी वजह से कमजोर करते चले जाना ठीक नहीं है.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति संभली हुई है और काम से लाभ बना हुआ है पर पैसा रुकता नहीं है.
रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को संभाले रखने की जरूरत पड़ेगी और लोगों की नाराजगियों से भी बचना होगा. रिश्तों में दूरियां बन जाएं तो बहुत तकलीफ होती है इसलिए लोगों के विचारों को ज्यादा समझने की जरूरत पड़ेगी. तभी जा के आप हालात को भली-भांति संभाल पाएंगे.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
