बॉलीवुड

'मुझे अभी और आराम चाहिए...' Amitabh Bachchan ने हेल्थ अपडेट देकर फैंस को दी जानकारी

Amitabh Bachchan Blog: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बिग बी ने बताया कि उन्हें अभी और आराम की जरूरत है और वह सोशल मीडिया से दूर रहेंगे।

Image

अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट (pic credit-instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक बार फिर नया अपडेट सामने आया है। 84 साल के बिग बी ने बताया है कि उन्हें अभी कुछ दिन और आराम करने की जरूरत है। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही उन्होंने मेडिकल सलाह के चलते सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाने की बात कही थी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 84 वर्षीय Amitabh Bachchan की अचानक बिगड़ी तबीयत! हेल्थ अपडेट देते हुए मांगी माफी)

अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक टम्बलर ब्लॉग पर लिखा, 'अभी और आराम की जरूरत है... खुद को संभाल रहा हूं, सोच रहा हूं और हैरान हूं कि इंसान का शरीर कितना अनोखा होता है।' उनके इस संदेश से साफ है कि फिलहाल वह अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहते हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने और ठीक होने की सलाह दी है। इसी वजह से वह फिलहाल कुछ लिख नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा था कि वह इस दौरान उनसे बातचीत नहीं कर पाएंगे।

दशहरे के मौके पर भी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर कुछ ऐसा ही संदेश साझा किया था। उन्होंने फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दी थीं और बताया था कि उन्हें सख्त आराम करने और बातचीत कम रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने उन लोगों से भी माफी मांगी थी, जिन्होंने उन्हें निजी तौर पर शुभकामनाएं भेजी थीं। साथ ही उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही दोबारा उनसे जुड़ पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के आराम करने की खबर ऐसे समय आई है, जब उनके घुटने में चोट लगने की बात सामने आई थी। इसी महीने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने दर्शकों को बताया था कि उनका पैर फिसल गया था, जिससे घुटने में चोट लगी। शो के शुरुआती हिस्से में वह बैठे हुए नजर आए थे। उन्होंने बताया था कि चोट के कारण खड़े होने में परेशानी हो रही थी, हालांकि उन्होंने इसे गंभीर नहीं बताया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article