राशिफल

आज का तुला राशिफल, 23 दिसंबर 2022: सोच बदलने की है जरूरत, नहीं तो स्थिति बिगड़ते देर नहीं लगेगी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 23, 2022, 09:44 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 23 December 2022 Libra Horoscope Today In Hindi: तुला राशि के लोगों को विचारों में एकाग्रता और परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। काम में सफलता लाने हेतु मेहनत और कोशिशों का साथ देना होगा। आर्थिक स्थिति फिलहाल ठीक-ठाक है, मगर अच्छा आंकलन और बचत करना जरूरी है।

Image

तुला राशिफल, 23 दिसंबर 2022

Aaj Ka Tula Rashifal 23 December 2022 Libra Horoscope Today In Hindi: तुला (Libra)काम और कारोबार से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है और बहुत कुछ करने का मौका है आपके सामने. पर लोगों के विचारों से आप सहमत नहीं हैं, इस वजह से आपका भरोसा भी कम होता हुआ नजर आ रहा है.

क्या करें – अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे, अपनी सोच को बदलना होगा और अपनी एकाग्रता को जगाने की कोशिश करनी होगी, तभी जाकर आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिल पाएगा.

क्या न करें – अपने व्यवहार में किसी भी तरह की तेजी बिल्कुल ना लाएं इसलिए खुद को सही साबित करने की कोशिश भी ना करें. शब्दों से कहीं ज्यादा जरूरी होता है कि आपका काम बोलें.

तकरार और झगड़े - तकरार की स्थिति इसलिए बनती है क्योंकि विचार-विमर्श में उलझनें पैदा हो सकती हैं. अगर आप सही हो तो लोगों की गलत बात सहन नहीं होती, पर इस समय शांत रहना ज्यादा जरूरी है.

धन-दौलत - आर्थिक स्थिति मिले-जुले योग दिखा रही है. आमदनी से आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं और बचत आपकी बन नहीं पा रही. पर सबसे बड़ा कारण यह है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति का सही रूप से आंकलन नहीं कर पा रहें और इसी कमी को दूर करने की जरूरत है.

एक झलक 2023

तुला - तुला राशि वालों के लिए आने वाला साल 2023 बहुत सारे इशारे कर रहा है. रिश्तों को संभालने के लिए आपने कामयाबी हासिल की है, फरवरी 2023 से हालात और बेहतर होते चले जाएंगे, और आप अपनों का हर तरह से ख्याल भी रख पाएंगे. किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में भी आप किसी का दिल जीत पाएंगे. मार्च से मई 2023 में काम और कारोबार के क्षेत्र में थोड़ी सी सतर्कता बरतनी होगी पर जून 2023 से आगे लाभ भरी परिस्थिति बनी रहेंगी और कामकाज को बढ़ावा देने का मौका भी मिलता चला जाएगा. मई 2023 से आगे आपकी मेहनत भी रंग लाएगी और आपका भरोसा भी जगता चला जाएगा, पर अभी की तरह 2023 के साल में भी आपको खुद पे ज्यादा भरोसा करना होगा ताकि आपकी मेहनत रंग लाए. लोगों को भी उस नजर से देखना होगा कि आप उन्हें बेहतर तरीके से समझ पाएं और रिश्तों को सुधारना पाएं. अप्रैल 2023 से निजी जीवन के रिश्तों को संभालने का मौका भी मिलेगा और अपने जीवनसाथी के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होता चला जाएगा.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article