अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 23 December 2022 : मेष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, जानें आज का राशि‍फल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 23, 2022, 06:00 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 December 2022 :आज वृष ,कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक राशि‍ आज सूर्य व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता देगा। मेष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।

Image

Aaj Ka Rashifal 23 Decmeber 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 दिसम्बर 2022 का राशिफल- आज मूल नक्षत्र है तथा चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य धनु में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज वृष ,कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं

1. मेष- आज सूर्य का इस राशि से नवम गोचर जाँब में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

2. वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

3.मिथुन- सूर्य व चन्द्रमा का सप्तम गोचर मङ्गलमय है। बिजनेस में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।व्यवसाय में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।

4.कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का धनु

गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

5.सिंह- आज सूर्य व चन्द्रमा धनु राशि यानी पँचम गोचर में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

6.कन्या- चन्द्रमा व सूर्य आज इसी राशि से चतुर्थ में है।आर्थिक प्रगति सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

7.तुला- सूर्य तृतीय व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

8.वृश्चिक- आज सूर्य व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता देगा। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।शमी का पेड़ लगाएं।

9.धनु- आज सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि में व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

10.मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य तथा चन्द्रमा द्वादश में शुभ हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।केतु के द्रव्य कम्बल इत्यादि का दान करें।

11.कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, तथा धनु का चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12.मीन- आज जांब में सूर्य तथा चन्द्रमा दशम व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। वाणी के प्रति सचेत रहें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व लाल फलों का दान करें।सूर्योपासना करते रहें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article